बीमारी से तंग आकर लगाई फांसी
बीमारी से तंग आकर लगाई फांसी
मंदसौर | बीमारीसे तंग आकर मंगलवार दोपहर को एक व्यक्ति ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना के समय वह कमरे में अकेला था। पुलिस ने शव पीएम के लिए भेजा। पुलिस ने बताया दोपहर 1.25 बजे बालाजी का बाड़ा निवासी सोहनलाल पिता किशनलाल (42) ने रसोईघर में लगे पंखे पर गमछे से फंदा बनाकर आत्महत्या कर ली। दोपहर बाद जनकूपुरा निवासी दोस्त रणजीत बैरागी पहुंचा तो किसी ने दरवाजा नहीं खोला। उसने खिड़की से देखा तो सोहनलाल फांसी पर झूल रहा था। सूचना पर पुलिस पहुंची। जांच अधिकारी एएसआई आर.सी.खाड़िया ने बताया मृतक लंबे समय से वॉल्व की मीमारी से ग्रसित था। सोमवार को भी उसने दोस्त को बीमारी के बारे में बुलाया था।