पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • सीएम ऑनलाइन से भी नहीं हुई सफाई

सीएम ऑनलाइन से भी नहीं हुई सफाई

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
किटियानीकी टंकी की सफाई और मरम्मत को लेकर क्षेत्र के एक व्यक्ति ने सीएमओ से सीएम ऑनलाइन तक शिकायत कर दी। इसके बाद भी टंकी की सफाई हुई मरम्मत। सुरक्षा के लिए भी नपा ने उपाय नहीं किए। मामले में सीएम ऑनलाइन का हवाला देकर नपा सीएमओ ने इन्हें पत्र लिखकर टेंडर स्वीकृत नहीं होने की बात कही है।

किटियानी क्षेत्र की पानी की टंकी की सफाई और मरम्म्त के लिए सामाजिक कार्यकर्ता महेंद्र धाकड़ पांच माह से प्रयास कर रहे हैं। उन्होंने नपा सीएमओ से शिकायत की। जब सुधार की पहल नहीं हुई तो सीएम ऑनलाइन में शिकायत की। बावजूद समस्या जस की तस है। टंकी में दो जगह से पानी का रिसाव हो रहा है। 5 माह से मामला पत्र व्यवहार, निविदा नियम में उलझा है।

पहलेसीएमओ फिर सीएम ऑनलाइन में शिकायत

धाकड़ने टंकी की सफाई और सुरक्षा को लेकर 10 मई 2014 को सीएमओ को शिकायत की थी। इसके बाद भी टंकी की सफाई नहीं हुई तो सीएम ऑनलाइन में 2 अगस्त 2014 को शिकायत की। इसमें बताया किटियानी की टंकी पर लगा तड़ित चालक टूट चुका है। टंकी का दरवाजा टूट चुका है। टंकी के ऊपर कवर नहीं होने से पक्षी कचरा टंकी में गिरता है। चौकीदार नहीं होने से सुरक्षा नहीं हो रही। इसके बाद भी समस्या पर किसी ने ध्यान नहीं िदया।

20 हजार लोग पीते हैं पानी

किटियानीटंकी से किटियानी, बैंक कॉलोनी, नाहर सैयद क्षेत्र, जनता कॉलोनी, चौधरी कॉलोनी, कोठारी कॉलोनी, आदिनाथ विहार सहित अन्य कॉलोनियों में पानी सप्लाई होता है। इन क्षेत्रों के करीब 20 हजार लोग पानी पीते हैं।

2011 में हुई थी सफाई

धाकड़ने 18 अगस्त को कलेक्टर से शिकायत की। यहां से आवेदन फारवर्ड होकर नपा में गया। कई शिकायतों के बाद भी समस्या नहीं सुलझी। नपा कार्रवाई करने के बजाए टेंडर प्रक्रिया में उलझी हुई है। शिकायतकर्ता का कहना है टंकी की सफाई 26 सितंबर 2011 को हुई थी। इसके बाद आज तक सफाई नहीं हुई।

विभागीय प्रक्रिया चल रही है

^किटियानी की टंकी के सुधार, सफाई अन्य कार्य के लिए विभागीय प्रक्रिया चल रही है। टेंडर फिर से बुलवाए हैं। सीएम ऑनलाइन शिकायत के बाद विभागीय कार्रवाई से वरिष्ठों को अवगत करा दिया है। टेंडर होते ही टंकी का सुधार शुरू हो जाएगा। हिमांशुभट्ट, सीएमओ,नगरपालिका

नपा ने सीएमओ हेल्प लाइन को िदया यह जवाब

टंकीको लेकर सीएम ऑनलाइन में 2 अगस्त को हुई शिकायत का जवाब नपा सीएमओ ने 4