कार की टक्कर से बाइक सवार दो घायल
टकरावद | नापाखेड़ाचौपाटी पर मंगलवार दोपहर कार की टक्कर से बाइक सवार दो लोग घायल हो गए। घायलों का जिला अस्पताल में इलाज चल रहा है। दोपहर बरखेड़ी डांगी निवासी सुनील पिता पुरालाल सूर्यवंशी और आक्याविका निवासी सुखलाल सूर्यवंशी बाइक (एमपी 43बीए1749) से नापाखेड़ा की ओर जा रहे थे। तभी मंदसौर की ओर से रही कार (एमपी 14 7550) ने टक्कर मार दी। घटना के बाद कार चालक फरार हो गया। घायलों को एंबुलेंस 108 से जिला अस्पताल पहुंचाया गया।
घायल युवक को अस्पताल ले जाते।