- Hindi News
- आआे झूमें, नाचें, गायें कार्यक्रम में दी नृत्य की प्रस्तुति
आआे झूमें, नाचें, गायें कार्यक्रम में दी नृत्य की प्रस्तुति
आआे झूमें, नाचें, गायें कार्यक्रम में दी नृत्य की प्रस्तुति
मंदसौर | ख्यातगायक मो. रफी, मुकेश से लेकर कुमार शानू के गाये गीतों पर युवाआें ने नृत्य प्रस्तुति दी। पुरातन और अाधुनिक नृत्य कलाआें ने दर्शकों का मन मोह लिया। आयाेजन था संस्कार मैरिज गार्डन में गीत, संगीत नृत्य कार्यक्रम ‘आआे झूमें, नाचें, गायें’ का। इसमें स्थानीय प्रतिभाआें ने प्रस्तुतियां दी।
मंच संयोजक जगदीश गंगवानी ने बताया 12 साल से कार्यक्रम कर प्रतिभाआें को बढ़ावा दे रहे हैं। कार्यक्रम के प्रारंभ में प्रणव जोशी ने देशभक्ति गीतों पर प्रस्तुति दी। विनोद सिसौदिया ने ‘मेरे मन की गंगा आैर तेरे मन की जमना का’ गीत सुनाया। अक्षय यादव ने भ्रूण हत्या के विरोध में प्रस्तुति दी। आशीष भारद्वाज ने ‘तुम ही हो’ की प्रस्तुित दी। मिमिक्री सिंगिंग के बाद डांस एकेडमी के जीतू यादव के निर्देशन में युवाआें ने प्रस्तुति दी। शुभारंभ डॉ. कमलेश कुमावत, शांतिलाल भंडारी, प्रवीण उकावत, दिनेश जैन, वेद मिश्रा के आतिथ्य में हुआ। प्रश्न मंच भी हुआ। इसमें मंदसौर प्रेस फोटोग्राफर संघ, एमआर एसोसिएशन ने पुरस्कार वितरित किए। संरक्षक राजेश परमार ने बताया संचालन गोपाल बैरागी ज्योति नवहाल ने किया।