पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • एक्यूप्रेशर चिकित्सा शिविर शुरू

एक्यूप्रेशर चिकित्सा शिविर शुरू

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
एक्यूप्रेशर चिकित्सा शिविर शुरू

मंदसौर | गायत्रीपरिवार के सर्वरोग निवारण नि:शुल्क एक्यूप्रेशन चिकित्सा शिविर का शुभारंभ मंगलवार को हर्बल गार्डन में नूतन हाईस्कूल प्राचार्य धर्मपालसिह देवड़ा ने किया। उन्होंने कहा प्राकृतिक जीवनशैली मानव के स्वास्थ्य के लिए श्रेष्ठ है। इंद्रियों को मर्यादाओं में रखना जरूरी है। गलत आहार- विहार ही रोगों का कारण है। विशेषज्ञ डॉ. वेदपालसिंह ने कहा शिविर में जोड़ों का दर्द, घुटनों का दर्द, माईग्रेन, सिरदर्द, अनिंद्रा आदि का इलाज किया। शिविर में इलाहबाद से प्रशिक्षित एक्यूप्रेशर चिकित्सक डॉ. रमेशचंद सोनी भी सेवाएं देंगे। शिविर रोज सुबह 8.30 से 12 बजे तक चलेगा।