- Hindi News
- संपर्क बढ़ाएं, चौपाल तक लोगों का मन जीतें
संपर्क बढ़ाएं, चौपाल तक लोगों का मन जीतें
{ नगर परिषद चुनाव की तैयारियों को लेकर भाजपा जिला कार्यसमिति की बैठक में वरिष्ठों ने सिखाए गुर
सिटीरिपोर्टर | मंदसौर
परिवारवादीकांग्रेस के नेतृत्व को मतदाताओं ने नकार दिया। केंद्र और प्रदेश में भाजपा की सरकार होने के बाद अब चौपाल तक विकास पहुंचाने के लिए नगर सरकार बनाने की तैयारी में जुट जाएं। ग्रामीण लोगों से संपर्क बढ़ाएं, चौपाल तक बैठने वाले लोगों का मन जीतने की कोशिश शुरू करें।
भाजपा जिला कार्यसमिति की जिलास्तरीय बैठक में वरिष्ठों ने नगर परिषद चुनाव में ग्रामीणस्तर के कार्यकर्ताओं से जुटने का आव्हान किया। जिला प्रभारी, रतलाम विधायक चेतन्य काश्यप ने कहा ग्राम पंचायत तक अब कांग्रेस का सफाया करना है। नप और नपा चुनाव संगठन की नीितयों के साथ निजी व्यवहार से जीते जाते हैं। भाजपा इन दोनों में सबसे आगे है। विभागीय संगठन मंत्री ब्रजेश चौरसिया ने चुनाव के लिए बेहतर प्रबंधन प्लान तैयार करने को कहा। 20 सितंबर को सभी नगर पंचायतों में कार्यकर्ताओं की बैठक की जाए। इसमें आगामी योजनाओं के बारे में मैदानी कार्यकर्ताओं को बताएं। सांसद सुधीर गुप्ता ने भी नई चुनौती के लिए कार्यकर्ताओं से तैयार होने का आव्हान किया।
बैठक में मौजूद जिला पदाधिकारी। इनसेट: संबोधित करते जिला प्रभारी।
जिलास्तरीय बैठक में विधायक जगदीश देवडा, यशपालसिंह सिसौदिया, राजेश यादव, पूर्व विधायक राधेश्याम पाटीदार, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य निहालचंद मालवीय, जिला भाजपा महामंत्री अनिल कियावत, हीरालाल धाकड, प्रहलाद बंधवार मंचासीन थे। प्रदेश कार्यसमिति सदस्य सुषमा आर्य, पूर्व जिला अध्यक्ष मानसिंह माच्छोपुरिया, राधेश्याम मांदलिया, कारूलाल सोनी, पूर्व विधायक राजेंद्रसिंह सिसौदिया, राजेंद्र सुराना, भोपालसिंह सिसौदिया, हिम्मत जैन, अजयसिंह चौहान मौजूद थे। प्रारंभ में गीत की प्रस्तुति मन्नालाल दुबे ने प्रस्तुत किया।
यह रहे बैठक में मौजूद