जिलास्तर के बाद मंडलों में होगी बैठक
जिलास्तर के बाद मंडलों में होगी बैठक
मंदसौर | प्रदेशमें होने वालेे कृषि महोत्सव के लिए भाजपा किसान मोर्चा के कार्यकर्ता जुटेंगे। किसान मोर्चा प्रदेश सरकार की किसान हितेशी योजनाओ को गांव की चौपाल तक पहुंचाएगा। भाजपा किसान मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष बंशीलाल गुर्जर ने बताया कृषि महोत्सव की तैयारी को लेकर प्रदेश कार्यसमिति की बैठक हुई। इसमें 25 सितंबर से 20 अक्टूबर तक होने वाले कृषि महोत्सव के आयोजन में जुटने की तैयारी की गई। उन्होंने बताया 19 से 21 सितंबर तक संभागीय प्रभारी जिलास्तर पर बैठक लेंगे। 23 सितंबर को पूरे प्रदेश में एक साथ मंडलस्तरीय बैठकें होंगी। इसमें मोर्चा के आगामी कार्यक्रमों में चर्चा के साथ कृषि महोत्सव में भागीदारी की योजना को अंतिम रूप दिया जाएगा।
कर्मप्रधानरहते हुए सदमार्ग पर चलें
नगरी | सरसौदमें 7 दिनी भागवत कथा का समापन मंगलवार को हुआ। इसमें पं. हेमंत कश्यप ने कहा कथा मानव जीवन को सफल बनाती है। हमें कर्म प्रधान रहते हुए सदमार्ग पर चलना होगा। माताजी मंदिर में हो रहे कथा आयोजन के तहत महायज्ञ की पूर्णाहुति और महाप्रसादी हुई।