प्रभारी मंत्री आज शामगढ़ में
प्रभारीमंत्री दीपक जोशी बुधवार को शामगढ़ में कृषि महोत्सव के लिए बैठक लेंगे। इसके बाद किसान सम्मेलन में किसानों को बीमा राशि के प्रमाण-पत्रों का वितरण करेंगे।
स्कूली शिक्षा मंत्री एवं जिला प्रभारी मंत्री दीपक जोशी एक दिनी प्रवास पर शामगढ़ जाएंगे। वे बुधवार सुबह 9.30 बजे मंदसौर से शामगढ़ रवाना होंगे। सुबह 10.40 बजे शामगढ़ कृषि उपज मंडी में कृषि महोत्सव के लिए गठित जिलास्तरीय सलाहकार समिति की बैठक कान्हा मांगलिक भवन में लेंगे। दोपहर 12 बजे किसान सम्मेलन में किसानों की बीमा राशि के प्रमाण पत्र वितरित करेंगे।
कृषियोजनाओं की देंगे जानकारी - किसानसम्मेलन प्रभारी के मुख्य आतिथ्य में कृषि उपज मंडी में होगा। अध्यक्षता सांसद सुधीर गुप्ता करेंगे। विशिष्ट अतिथि जिला पंचायत अध्यक्ष कुशालबाई मालवीय होंगे। विधायक जगदीश देवड़ा, यशपालसिंह सिसौदिया, राजेश यादव, हरदीपसिंह डंग, पूर्व विधायक राधेश्याम पाटीदार, कृषि उपज मंडी शामगढ़ अध्यक्ष रीटा रामसिंह पंवार, नगर परिषद शामगढ़ अध्यक्ष संतोष काला विशेष रूप में उपस्थित रहेंगे। कलेक्टर संजीवसिंह ने सभी जिला अधिकारियों को दायित्व सौंप दिए हैं।