पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • सरकारी जमीन पर अतिक्रमण के खिलाफ महिलाओं ने खोला मोर्चा

सरकारी जमीन पर अतिक्रमण के खिलाफ महिलाओं ने खोला मोर्चा

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
सरकारी जमीन पर अतिक्रमण के खिलाफ महिलाओं ने खोला मोर्चा

मंदसौर | सरकारीजमीन पर अतिक्रमण को लेकर शुक्रवार सुबह महिलाओं ने मोर्चा खोल दिया। महिलाओं ने नई आबादी थाने, एसपी कार्यालय एवं कलेक्टोरेट में शिकायत की। कल्पना नगर स्थित कालिकामाता मंदिर के पास सरकारी जमीन पर अज्ञात लोगों ने खंभे लगा दिए। सुबह 11.30 बजे महिलाएं नई आबादी थाने पहुंच गई। टीआई गेंदालाल बिलौनिया से शिकायत की। दोपहर 3 बजे एसपी कार्यालय और बाद में कलेक्टोरेट में शिकायत की। शाम को पटवारी मौके पर पहुंचे और नपती की। सुमित्रा दुबे, सुनिता सोनी, गायत्री पोरवाल ने बताया मंदिर के पास अतिक्रमण करने का प्रयास किया जा रहा है। टीआई बिलोनिया ने बताया महिलाओं ने शिकायत की है। जांच की जा रही है।