पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • बाइक भिड़ीं, 4 घायल, दो वायडीनगर थाने के प्रधान आरक्षक के बेटे

बाइक भिड़ीं, 4 घायल, दो वायडीनगर थाने के प्रधान आरक्षक के बेटे

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
बाइक भिड़ीं, 4 घायल, दो वायडीनगर थाने के प्रधान आरक्षक के बेटे

सिटीरिपोर्टर | मंदसौर

वात्सल्यपाइंट के पास शुक्रवार शाम को दो बाइक भिड़ गई। घटना में 4 लोग घायल हो गए। घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया है।

अस्पताल चौकी पुलिस ने बताया मेघदूत नगर निवासी वायडीनगर थाने के प्रधान आरक्षक लालूराम का बेटा अर्जुन (26) बाइक (एमपी 14 एमएफ 1089) से भाई राहुल (23) के साथ जा रहा था। तभी वात्सल्य पाइंट के पास सामने से रही बाइक (एमपी 14एमडी 4736)से भिड़ंत हो गई। घटना में अर्जुन, राहुल और दूसरी बाइक सवार पर भर्डावद निवासी फारूख पिता इस्माईल (34), हकीम पिता याकुम (23) घायल हो गए। चारों घायलों को एंबुलेंस 108 से जिला अस्पताल लाए। यहां उपचार चल रहा है।