- Hindi News
- फर्जी महिला को मौसी बताकर मौसी की जमीन करा ली अपने नाम, सौदा भी कर दिया
फर्जी महिला को मौसी बताकर मौसी की जमीन करा ली अपने नाम, सौदा भी कर दिया
फर्जी महिला को मौसी बताकर मौसी की जमीन करा ली अपने नाम, सौदा भी कर दिया
सिटी रिपोर्टर | मंदसौर
एकव्यक्ति ने फर्जी महिला को अपनी मौसी बताकर मौसी की जमीन अपने नाम करा ली। इसके बाद जमीन का सौदा भी कर दिया। मामले में पुलिस ने दो लोगों एक महिला के खिलाफ प्रकरण दर्ज किया है।
पुलिस ने बताया बनिया चौक निवासी रतनलाल पिता छगनलाल जैन ने शिकायत की। उसने बताया मौसी के लड़के आनंदीलाल पिता भेरूलाल ने बेटे नीलेश के साथ मिलकर खिलचीपुरा स्थित उनकी मां की 3.146 हेक्टेयर जमीन अपने नाम करवा ली। इसके बाद जमीन बेच दी। इसमें एक महिला की भी मदद ली।
25 जुलाई को जब रतनलाल ने जमीन का सौदा करना चाहा तो मामले का खुलासा हुआ। रतनलाल की शिकायत पर पुलिस ने आनंदीलाल उसके बेटे नीलेश एक महिला के खिलाफ प्रकरण दर्ज किया है।