पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • विधायक जगदीश देवड़ा ने किसान संगोष्ठी में कहा

विधायक जगदीश देवड़ा ने किसान संगोष्ठी में कहा

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
अन्नदाता की चिंता है सरकार को, अाधुनिक खेती अपनाएं

मल्हारगढ़ | प्रदेशसरकार को अन्नदाता किसानों की चिंता है। बुनियादी जरूरतों को पूरा किया जा रहा है। अब समय बदल गया है। किसान आधुनिक खेती अपनाएं। खेत-खलिहान घर में खुशियां लाएं।

यह बात विधायक जगदीश देवड़ा ने कही। वे शुक्रवार को बरखेड़ादेव में कृषि महोत्सव के तहत हुई किसान संगोष्ठी में बोल रहे थे। अध्यक्षता मंदसौर विधायक यशपालसिंह सिसौदिया ने की। उन्होंने कहा प्रदेश सरकार ने 35 तरह के कृषि उपकरणों को करमुक्त कर दिया है। इससे किसानों को फायदा मिलेगा। उद्यानिकी कॉलेज के डीन डॉ. एच पाटीदार ने कहा किसानों को खेती से जुड़ी नई तकनीकी बताई जा रही है।

उप संचालक कृषि एस जोशी ने बताया अगले 25 दिन तक जिले की 474 ग्राम पंचायतों में रथ घूमेगा। जनपद अध्यक्ष सुगना परिहार, जिपं के पूर्व अध्यक्ष मदनलाल राठौर, मंडी अध्यक्ष सुरेश रूपरा, नप के पूर्व अध्यक्ष राजेश दीक्षित, कलेक्टर संजीवसिंह, एडीएम जेसी बाेरासी, जिपं सीईआे मालसिंह भी मौजूद थे।