पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • मंदसौर | बीआरनाहटा कॉलेज ऑफ फार्मेसी में बंगाली कलाकारों के

मंदसौर | बीआरनाहटा कॉलेज ऑफ फार्मेसी में बंगाली कलाकारों के

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
मंदसौर | बीआरनाहटा कॉलेज ऑफ फार्मेसी में बंगाली कलाकारों के दल ने ‘पुरुलिया छाऊ’ नृत्य प्रस्तुति दी। कलाकार तारापद रज्जाकव साथियों ने महिषासुर मर्दिनी की प्रस्तुत की। स्पीक मेके मंदसौर स्टूडेंट कोआर्डिनेटर समीप जैन तरुण सोनी ने बताया कलाकारों ने भगवान गणेश, कार्तिकेय, महादेव, ब्रह्मदेव, विष्णु माता दुर्गा के विभिन्न स्वरूपों का मंचन किया। मंदसौर एड यूनिवर्स के चेयरमैन नरेंद्र नाहटा, कॉलेज प्राचार्य डॉ. अनुरेखा जैन कलाकार तारापद ने दीप प्रज्जवलन कर सरस्वती पूजन किया। बीआरएनसीपी के साथ ही मंदसौर इंटरनेशनल स्कूल, आयुर्वेदिक कॉलेज, इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नालॉजी, फार्मेसी, शासकीय संगीत कॉलेज के विद्यार्थी भी उपस्थित थे। संस्था चेयरमैन नरेंद्र नाहटा ने इस बहुमूल्य धरोहर को सहेजने के साथ देश की सभ्यता, संस्कृति लोक कलाआें को लेकर विचार रखे। मीडिया प्रभारी शुभम शर्मा, प्रो. कपिल दवे भी मौजूद थे। संचालन अभिषेक शर्मा ने किया।

‘पुरुलिया छाऊ’ नृत्य की प्रस्तुति से मोहा मन