पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • उज्जैन के कॉलेज ने जीती तैराकी स्पर्धा, मंदसौर की टीम उपविजेता

उज्जैन के कॉलेज ने जीती तैराकी स्पर्धा, मंदसौर की टीम उपविजेता

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
{इंटर कॉलेज तैराकी स्पर्धा : {मंदसौर उपविजेता, संभाग से आए 100 से अधिक तैराक

सिटीरिपोर्टर | मंदसौर

शुक्रवारको हुई कॉलेजस्तर की संभागीय तैराकी स्पर्धा उज्जैन जिले के यूटीडी कॉलेज के नाम रही। तैराकों ने फूर्ति दिखाकर बैंगलुरु में होने वाली अंतर विश्वविद्यालयीन स्पर्धा की दावेदारी पक्की कर ली। उपविजेता मंदसौर जिले के पीजी कॉलेज की टीम रही। स्पर्धा में युवाआें ने 50 मीटर से 400 मीटर तक के क्षेत्र में बैक स्ट्रोक, बटर फ्लाय, फ्री स्टाइल वर्ग में प्रतिभा दिखाई। स्पर्धा में संभाग के 100 से अधिक तैराक अाए थे।

दोपहर 12 बजे शुरू हुई स्पर्धा 3.30 बजे खत्म हो गई। इसमें संभाग के 10 काॅलेजों 2 गर्ल्स कॉलेजों की टीमों ने भाग लिया। अतिथियों ने प्रथम स्थान पाने वालों काे पुरस्कार दिए। दोपहर 12 बजे स्वीमिंगपूल परिसर में नपाध्यक्ष कुसुम गुप्ता, भाजपा नेता हिम्मत जैन, पीजी कॉलेज स्पर्धा प्रभारी डॉ.एसके तिवारी, प्रो. पीके झाला के आतिथ्य में स्पर्धा का शुभारंभ हुअा। मंदसौर, नीमच, रतलाम, उज्जैन सहित संभाग से आए खिलाड़ियों ने विभिन्न वर्ग में प्रदर्शन किया। विधायक यशपालसिंह सिसौदिया के आतिथ्य में पुरस्कार वितरण हुआ। निर्णायक प्रो. कौरव बड़नगर, विक्रम डाबी, प्रो. विजय वधवा, डॉ. ज्ञानचंद खिमेसरा, डॉ. बीआर नलवाया भी उपस्थित थे।

एकदिन में खत्म हो गई स्पर्धा- कॉलेजस्तरकी संभागीय तैराकी स्पर्धा एक दिन में ही खत्म हो गई। तैराकी विधा में उज्जैन, मंदसौर नीमच की तुलना में रतलाम, शाजापुर, देवास, आगार से कम खिलाड़ी आए। बालिका वर्ग के खिलाड़ी तो बहुत कम थीं। नीमच रतलाम के खिलाड़ी तो शुक्रवार सुबह पहुंचे। अन्य जिलों की टीमें गुरुवार को ही यहां पहुंच गई थीं। विभिन्न वर्गों में प्रदर्शन के आधार पर उज्जैन जिले को प्रथम मंदसौर को द्वितीय स्थान मिला।

स्पर्धा में भाग लेते तैराक।

एक दिन पर्याप्त था

^संभागके सभी जिलों के कॉलेजों से युवक-युवती वर्ग से तैराक आए थे। ऐसे में एक दिन पर्याप्त था। आेवरऑल प्रदर्शन के आधार पर उज्जैन जिला विजेता, जबकि मंदसौर उपविजेता बना। प्रथम स्थान पाने वाले सभी तैराक अगले दिनों में होने वाली विवि स्तर की स्पर्धा के लिए चुने गए। प्रो.एसके तिवारी, संयोजकतैराकी स्पर्धा, पीजी कॉलेज

स्पर्धा के विभिन्न चरण और परिणाम

{100 मीटर फ्री स्टाइल प्रथमसुमित पाठक उज्जैन

{100 मी