- Hindi News
- आरटीओ में हाईसिक्युरिटी नंबर प्लेट का काम 29 से
आरटीओ में हाईसिक्युरिटी नंबर प्लेट का काम 29 से
{परिवहन विभाग ने लिंक उत्सव प्रालि को सौंपा काम
सिटीरिपोर्टर | मंदसौर
आरटीआेमें हाईसिक्युरिटी नंबर प्लेट बनाने वाली कंपनी लिंक उत्सव का काउंटर 21 जून से बंद है। अब तक आरटीआे ने साधारण नंबर प्लेट और रेडियम से लिखे नंबरों को मान्यता दी थी। तीन माह में करीब 3500 टू, थ्री फोर व्हीलर वाहन विभिन्न जिले में बिके। अब इन वाहनों को भी हाईसिक्युरिटी नंबर प्लेटें उपलब्ध कराई जाएंगी। अधिकारियों के अनुसार नंबर प्लेटों की पेंडेसी निपटाना चुनौती है। सोमवार को कंपनी काम शुरू कर देगी। जून, जुलाई, अगस्त सितंबर की एंट्री के आधार पर स्लीप तैयार करेंगे। इसके बाद नए कार्यक्रम की सूचना जारी की जाएगी। इससे वाहन चालक कार्यालय काउंटर पर फीस जमा कराने के बाद नंबर प्लेट ले सकेंगे।
अप्रैल 2011 में संभाला था काम
आरटीआेमें लिंक उत्सव प्रालि कंपनी ने अप्रैल 2011 में काम संभाला था। इससे पहले जिले की प्लेटें देवास, उज्जैन से बनकर आती थीं। कुछ समय बाद कंपनी ने मंदसौर में प्लेट तैयार करने की मशीन लगा दी। बाद में नीमच से जुड़ा काम भी यहां होने से अक्सर रॉ मटेरियल की कमी हो जाती थी। सालभर पहले नंबर प्लेटों की पेंडेंसी 5000 से अधिक थी।
लिखितआदेश आया, सोमवार से देंगेे परमिशन
^परिवहनविभाग भोपाल से हमारे पास काम सौंपे जाने संबंधी लिखित आदेश गया है। सोमवार को हम लिंक उत्सव प्रालि को काम सौंप देंगे। उम्मीद है नए सिरे से बेहतर ढंग से काम हो सकेगा। 3 माह के दौरान जो वाहन रजिस्टर्ड हुए, उन्हें भी प्राथमिकता से लेकर नंबर प्लेटों के संबंध में उचित निर्देश देंगे। संबंधितों को जल्द सूचना पहुंचाएंगे। एकेअवस्थी, आरटीआेमंदसौर