- Hindi News
- गांव में फायरिंग कर भागे दो बदमाशों को पुलिस ने पकड़ा
गांव में फायरिंग कर भागे दो बदमाशों को पुलिस ने पकड़ा
गांव में फायरिंग कर भागे दो बदमाशों को पुलिस ने पकड़ा
मंदसौर | धतुरियामें चोरी की नियत से घुसे और फायरिंग कर भागे दो बदमाशों को पुलिस ने पकड़ लिया। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 17 जोड़ महिला पुरुषों के कपड़े, 1 देशी कट्टा और 2 जिंदा कारतूस बरामद किए। आरोपियों ने जिले में दो वारदातें कबूली है।
एसडीओपी एच.एस. परमार ने बताया 9 सिंतबर की रात अज्ञात बदमाश धतुरिया में चोरी की नियत से घुसे। ग्रामीणों के जागने पर बदमाश फायर कर भाग गए थे। सोमवार को एकलगढ़ से आरोपी मुंडला डेरा थाना गंगधार (झालावाड़) निवासी सोहन पिता सुगनिया (20) और सोदान पिता जतनिया (25) को गिरफ्तार किया। आरोपियों के पास से 7 जोड़ी महिलाओं एवं 10 जोड़ी पुरुषों के कपड़े। 1 देशी कट्टा, 2 जिंदा कारतूस जब्त किए। साताखेड़ी चौकी प्रभारी दिलीप राजोरिया ने बताया आरोपियों ने 11 अगस्त को दीपाखेड़ा में भी चोरी की वारदात करना कबूल की।