- Hindi News
- त्योहार : अक्टूबर में आएंगी ढेरों छुटि्टयां
त्योहार : अक्टूबर में आएंगी ढेरों छुटि्टयां
अक्टूबरमें ढेरों छुट्टियां रहेंगी। जिला शिक्षा विभाग ने त्योहारों काे लेकर अवकाश की घोषणा कर दी है।
शासकीय और निजी स्कूलों के लिए शिक्षा विभाग ने छुट्टी की घोषणा कर दी है। इसमें दशहरे से ईद तक के अवकाश बताए हैं। 2 से 6 अक्टूबर तक स्कूल नहीं लगेंगे। निजी स्कूलों ने भी अवकाशों की घोषणा कर दी है। छुट्टियों से शासकीय कर्मचारियों को आराम मिलेगा वहीं बैंक में कामकाज प्रभावित होगा। जिला शिक्षा अधिकारी केसी शर्मा ने बताया दशहरा अवकाश के निर्देश जारी किए हैं। अवकाश 2 से 4 अक्टूबर तक रहेगा। 5 अक्टूबर को रविवार 6 अक्टूबर को ईद की छुुट्टी रहेगी। स्कूल 7 अक्टूबर काे ही खुलेंगे।
छुटि्टयों पर एक नजर
2अक्टूबर गांधी जयंती
3 अक्टूबर दशहरा
5 अक्टूबर रविवार
6 अक्टूबर ईद
11 अक्टूबर सेकंड शनिवार
12 अक्टूबर रविवार
18 अक्टूबर थर्ड सटरडे
19 अक्टूबर रविवार
23 अक्टूबर दीपावली
24 अक्टूबर गोवर्धन पूजा
25 अक्टूबर भाई दूज
26 अक्टूबर रविवार