- Hindi News
- प्रदेश में योजनाओं का नहीं हो रहा सही क्रियान्वयन
प्रदेश में योजनाओं का नहीं हो रहा सही क्रियान्वयन
प्रदेशसरकार की योजनाओं के मनमाने तरीके से क्रियान्वयन के विरोध में जिला कांग्रेस ने मुख्यमंत्री के नाम कलेक्टर संजीवसिंह को ज्ञापन दिए।
जिला कांग्रेस अध्यक्ष प्रकाश रातिड़या के नेतृत्व में कांग्रेस प्रतिनिधिमंडल सोमवार को कलेक्टर संजीवसिंह से मिला। ज्ञापन देकर प्रदेश सरकार की योजनाओं के मैदानी स्तर पर सही तरीके से संचालन नहीं होने पर आलोचना की।
केंद्र सरकार की कालाभाटा योजना, दूसरे चरण की जलप्रदाय योजना को लेकर भी निगरानी की मांग की। केंद्र सरकार की योजनाओं में गुणवत्ता का ध्यान रखने की मांग की। इस दौरान पूर्व विधायक नवकृष्ण पाटिल, पूर्व जिला कांग्रेस अध्यक्ष मुकेश काला, युवक कांग्रेस अध्यक्ष सोमिल नाहटा, महिला कांग्रेस अध्यक्ष बबीतासिंह तोमर सहित कांग्रेसजन मौजूद थे।
संजीत मार्ग नहीं सुधरा तो होगा आंदोलन
संजीतमार्ग की दुर्दशा को लेकर जिला कांग्रेस सेवादल ने कलेक्टर को ज्ञापन दिया। 7 दिन में सड़क सुधार नहीं होने पर आंदोलन की चेतावनी दी। सेवादल अध्यक्ष जगदीपसिंह राजपूत ने बताया रेलवे फाटक से आगे दो कॉलेज, स्कूल हैं। कई कॉलोनियों के लोगों के आने जाने का प्रमुख रास्ता है। जग्गाखेड़ी औद्योगिक क्षेत्र होने से भारी वाहनों का भी आनाजाना रहता है। जर्जर और खराब सड़क के कारण दुर्घटनाएं हो रही हैं। 7 दिन में सड़क समस्या का समाधान नहीं हुआ तो स्नेह नगर चौराहे पर धरना-प्रदर्शन करेंगे।
कलेक्टर को समस्याओं से अवगत कराते कांग्रेस नेता।
{ फसल बीमा और प्राकृतिक आपदा से फसलों के नुकसान के आकलन में कई पीड़ित वंचित रह गए। फिर से आकलन कराया जाए।
{ गरीबी रेखा से नीचे जीवन यापन करने वालों के नाम जोड़ने की प्रक्रिया सरल की जाए।
{ सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजना की विसंगतियां दूर की जाएं।
{ जिला अस्पताल में चिकित्सकों की नियुक्ति, नि: शुल्क उपचार, दवा भोजन व्यवस्था सुधारी जाए।
{ पंचायत के निर्वाचित प्रतिनिधियों को राजनीतिक आधार पर प्रताड़ित करना बंद करें।
{ शासकीय योजनाओं के समारोह में भाजपा नेताओं का महिमा मंडल बंद किया जाए।
{ नगरीय क्षेत्र की अवैध कॉलोनियों में तत्काल विकास कार्य शुरू करें।
{ स्टाम्प शुल्क में 5 से 10 गुना वृद्धि को तत्काल वापस लिया जाए।
यह है प्रमुख मुद्दे