पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • सीएम ऑनलाइन में दी गलत जानकारी

सीएम ऑनलाइन में दी गलत जानकारी

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
किटियानीकी पानी की टंकी की दुर्दशा को लेकर चार माह पहले सीएम ऑनलाइन पर हुई शिकायत के बाद दो दिन पहले टेंडर हुए। जबकि नपा के जिम्मेदारों ने सीएम ऑनलाइन में 15 दिन पहले ही कार्य प्रगति पर होन की जानकारी भोपाल भेज दी।

किटियानी टंकी की जर्जर अवस्था, सफाई के मुद्दे को लेकर सीएम ऑनलाइन तक भी गलत जानकारी भेजी गई। 10 मई को हुई शिकायत के बाद 4 सितंबर को ही नपा ने जवाब दे दिया कि टेंडर प्रक्रिया का कार्य प्रगति पर है। हकीकत यह थी कि पहले दौर में टेंडर तक नहीं आए। दूसरे दौर के टेंडर दो दिन पहले ही जारी हुए। इधर 4 माह से पहले हुई शिकायत के बाद भी समस्या के समाधन की प्रक्रिया आज तक शुरू नहीं हुई।

2अगस्त को हुई थी शिकायत

सीएमअाॅनलाइन में महेंद्र धाकड़ ने 2 अगस्त को शिकायत की थी। इसमें किटियानी क्षेत्र में जलप्रदाय करने वाली टंकी की सुरक्षा पर सवाल उठाए थे। सीएम ऑनलाइन शिकायत के साथ ही उन्होंने कलेक्टर जनसुनवाई में भी 18 अगस्त को शिकायत दर्ज कराई। इसके बाद जब सीएम अाॅनलाइन से पत्र व्यववहार शुरू हुआ तो नपा के जिम्मेदार जागे।

जवाबकुछ, हकीकत कुछ और

किटियानीकी टंकी को लेकर सीएम ऑनलाइन में 2 अगस्त को की गई शिकायत का जवाब नपा ने 4 सितंबर को दिया। इसमें बताया किटियानी पानी की टंकी की सफाई की गई। टंकी की सुरक्षा के लिए तड़ित चालक, दरवाजा, ढक्कन पूर्ण मरम्मत का स्टीमेट बनाकर निविदा मांगी थी। इसमें टेंडर नहीं होने पर पुन: निविदा जारी की। निविदा प्राप्त होने पर पूर्ण कार्य कराया जाएगा। हकीकत यह थी कि नपा के जलकार्य विभाग में टेंडर प्रक्रिया को लेकर कोई तैयारी नहीं थी। विभागीय प्रक्रिया के बाद अब टेंडर जारी हुए।

नपा ने अब जारी किया टेंडर

नपाने 27 सितंबर को किटियानी टंकी के लीकेज दुरस्ती, बाहरी भाग में प्लास्टर, गेट मरम्मत, टंकी के ऊपर लोहे की सीढी, तड़ित चालक सहित अन्य मरम्मत कार्य के लिए 1 लाख 50 हजार का टेंडर जारी किया। इसमें निविदाएं 10 अक्टूबर तक मांगी। कार्य की समयावधि एक माह बताई। नपा 10 अक्टूबर को टेंडर प्रक्रिया पूरी करने के बाद टंकी की मरम्मत का काम शुरू करेगा।

किटियानीटंकी का सुधार अब करा देंगे

^जनसुनवाईके बाद आए आवेदन में नपा ने टेंडर प्रक्रिया शुरू कर दी थी। यही जानकारी सीएम ऑनलाइन में भी भेजी है। प्रक्रिया पूरी होने के बाद ही नियमानुसार कार्य कराए जा सकते