पंचायत राज सम्मेलन आज
जनपदपंचायत मंदसौर को उत्कृष्ट जनपद के रूप में प्रदेश स्तरीय सम्मान और 25 लाख की पुरस्कार राशि मिलने पर गुरुवार को पंचायत राज सम्मेलन होगा। इसमें राजस्व मंत्री रामपाल सहित अन्य प्रमुखजन शामिल होंगे। जनपद अध्यक्ष विमला दिनेश शर्मा ने बताया जनपद पंचायत में सम्मेलन दोपहर 1.30 बजे शुरू हाेगा। अतिथि सांसद सुधीर गुप्ता, जिला पंचायत अध्यक्ष कुशालबाई मालवीय, विधायक चेतन्य काश्यप, भाजपा वरिष्ठ नेता तपन भौमिक, पंचायत राज प्रकोष्ठ प्रदेश अध्यक्ष इंद्रशरणसिंह चौहान, भाजपा किसान मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष बंशीलाल गुर्जर, जिला सहकारी बैंक अध्यक्ष मदनलाल राठौर मौजूद रहेंगे। उत्कृष्ट कार्य करने वाले जनपद जनप्रतिनिधि, सरपंच, अधिकारी, कर्मचारी, सचिव और सहायक सचिव का सम्मान होगा।