- Hindi News
- भोपाल से आए कंसल्टेंट ने पीपीपी की डीपीआर देखी
भोपाल से आए कंसल्टेंट ने पीपीपी की डीपीआर देखी
पब्लिक-प्राइवेटपार्टनरशिप में विकास योजनाओं का पूरा करने के लिए तैयार डीपीआर और याेजना स्थल का निरीक्षण करने के लिए बुधवार को नगरीय प्रशासन विभाग द्वारा नियुक्त कंसल्टेंट मंदसौर आए। नपा अफसरों के साथ प्रोजेक्ट पर चर्चा के साथ योजना स्थल का अवलोकन कंसल्टेंट ने किया।
सीएमओ हिमांशु भट्ट ने बताया नगरीय प्रशासन विभाग द्वारा नियुक्त कंसल्टेंट निखिल क्षीरसागर ने बुधवार को नपा द्वारा तैयारी विभिन्न योजनाओं की प्रोजेक्ट रिपोर्ट देखी। इसमें नपा क्वार्टर के समीप काॅम्प्लेक्स निर्माण, कालाखेत स्थित मिनी स्टेडियम, गजा महाराज काॅम्प्लेक्स का दूसरा चरण, लक्कड़पीठा ओवरब्रिज के समीप बनाए जाने वाले कॉॅम्प्लेक्स, नई आबादी सब्जी मंडी कॉॅम्प्लेक्स शामिल है।
नपा उपयंत्री बीबी गुप्ता ने योजना की प्रोजेक्ट रिपोर्ट देखने के बाद उन्होंने कई बिंदू पर चर्चा की। प्रोजेक्ट के कार्यस्थल का निरीक्षण भी किया। कंसल्टेंट द्वारा पीपीपी में प्रोजेक्ट पूरा करने की संभावनाओं पर रिपोर्ट तैयार की जाएगी। बाद में यह रिपोर्ट सीधे नगरीय प्रशासन विभाग काने दी जाएगी।