पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • सरपंच की शिकायत पर सचिव पर प्रकरण

सरपंच की शिकायत पर सचिव पर प्रकरण

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
मनरेगाभ्रष्टाचार के मामले में सरपंच की शिकायत पर सचिव के खिलाफ 420 में प्रकरण दर्ज किया गया। पुलिस ने बताया ग्राम ग्राम झिरकन में चल रहे मनरेगा में सचिव भंवरलाल पिता रघुनाथ सुनार्थी द्वारा भ्रष्टाचार किया गया। सरपंच वर्दीबाई पति धूरालाल सुनार्थी ने इसकी शिकायत 29 सितंबर 2014 को जनपद मंदसौर में की। इसके आधार पर 10 नवंबर को जांच दल गठित किया गया। जांच में 68417 रुपए का गबन सही पाया गया। जांच रिपोर्ट मिलने के बाद मंगलवार रात को पुलिस ने सचिव के खिलाफ 420 का प्रकरण दर्ज किया।