- Hindi News
- पीजी कॉलेज ग्रुप में 12000 स्टूडेंट की बनेगी ई मेल आईडी
पीजी कॉलेज ग्रुप में 12000 स्टूडेंट की बनेगी ई-मेल आईडी
मंदसौरराजीव गांधी पीजी कॉलेज में यूजी, पीजी स्तर पर पढ़ने वाले 12000 से ज्यादा छात्र-छात्राओं की कॉलेज ग्रुप स्तर पर ई-मेल आईडी बनेगी। विद्यार्थियोें को प्रोफेसरों द्वारा कोर्स मटेरियल के साथ एग्जाम, प्रेक्टिकल सहित सभी तरह की जानकारियां भविष्य में इसी माध्यम से दी जाएंगी। गांव-गांव में सायबर कैफे खुल गए हैं। ऐसे में विद्यार्थियों को फायदा मिल सकेगा। इसी महीने के अंत तक कॉलेज में युवा विकास केंद्र खुलना हैं जिसके जरिए कुल 9 तरह के इनडोर-आउटडोर गेम वर्षभर खेले जाएंगे। साल में एक बार खेल महोत्सव होगा। नई कवायद विद्यार्थियों के इंटरनेट फ्रेंडली माहौल देने के साथ मानसिक और शारीरिक विकास नवाचार से जोड़ने के मकसद से की जा रही है।
शैक्षणिक सत्र 2014-15 में पीजी कॉलेज में 26 तरह के कोर्स संचालित हो रहे हैं। इसे पढ़ने वाले रेगुलर विद्यार्थियों की संख्या 12 हजार से अधिक है। कई बार छात्र-छात्राओं को क्लास, प्रैक्टिकल, एग्जाम, कोर्स परिवर्तन या अन्य बदलाव की सूचना समय पर नहीं मिल पाती। इनके निराकरण के मकसद से यह नई पहल हो रही है। साइंस, कॉमर्स आर्ट्स संकाय के साथ बिजनेस कोर्स के प्रोफेसर ई-मेल आईडी के माध्यम से विभाग से जुड़े सभी विद्यार्थियों को सूचनाएं देंगे। परीक्षा के दिनों में असाइमेंट को लेकर उपाय अधिक कारगर होगा। कॉलेज के सभी विद्यार्थियों काे एनफिबनेट, एनालिस्ट प्रोग्राम की मेंबरशिप लेना होगी ताकि बाजार में उपलब्ध होने पर कोर्स रिलेटेड मटेरियल यहां मिल सके। रिजल्ट सुधार की दिशा में कदम कारगर होगा। साथ ही प्रतियोगी परीक्षाओं को लेकर बरसों पुराना रिकाॅर्ड, परीक्षा पैटर्न उपलब्ध कराया जाएगा।
कॉलेज को हायर एजुकेशन डिपार्टमेंट अगले दिनों में डेस्कटॉप पीसी 2 जीबी, 160 जीबी एचडीडी मुहैया कराने जा रहा है। इस संबंध में कॉलेज की जनभागीदारी के माध्यम से प्रस्ताव बनाकर भेजना होंगे।
25 फीसदी नेट फ्रेंडली
लीडकॉलेज में अध्ययनरत कुल संख्या का करीब 25 फीसदी हिस्सा ही नेट फ्रेंडली है। इसकी वजह है पढ़ने वाले आधे छात्र ग्रामीण क्षेत्रों से हैं। इसमें से अधिकांश नेट सिस्टम से नहीं जुड़े हैं। सत्र 2014-15 के एडमिशन के वक्त आवेदन फार्म में ई-मेल आईडी चाही थी जिसे अधिकांश ने रिक्त छोड़ा था। ऑनलाइन एडमिशन या स्कॉलरशिप आवेदन के दौरान इन विद्यार्थियों में झिझक रहती है। जिसे नेट फ्रेंडली बना