पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • सीएमओ ने देखी अभिनंदन नगर की समस्या

सीएमओ ने देखी अभिनंदन नगर की समस्या

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
अभिनंदन क्षेत्र की समस्याओं के निराकरण के लिए सीएमओ हिमांशु भट्‌ट से बुधवार को इंजीनियरों की टीम के साथ क्षेत्र का दौरा किया।

सिटीरिपोर्टर | मंदसौर

शाम5 बजे अभिनंदन नगर पहुंचे सीएमओ ने समस्याओं को लेकर नपा पहुंची पुष्पा पाटीदार, कुंती चौधरी, निर्मला चौहान अन्य ने चर्चा की। सफाई समस्या को लेकर सीएमओ ने स्वास्थ्य अधिकारी केजी उपाध्याय को निर्देश दिए कि तत्काल टीम लगाकर सफाई शुरू की जाए। ड्रेनेज लाइन का सर्वे किया जाए ताकि क्षतिग्रस्त लाइन सुधारने की योजना बन सके। जलप्रदाय समस्या को लेकर लोगों को समझाईश दी जहां नल कनेक्शन नहीं है वहां तत्काल कनेक्शन की कार्रवाई शुरू करें। नपा ऐसी गलियों में एक माह में पाइप लाइन डालकर जलप्रदाय की कनेक्विटी कर देगी। उपयंत्री राजेश उपाध्याय सहित लोक निर्माण विभाग, स्वास्थ्य विभाग, जलप्रदाय विभाग के शाख प्रभारी साथ थे। रहवासियों ने सोमवार को नगरपालिका कार्यालय पर नपाध्यक्ष के घेराव के साथ नपा में तालाबंदी की थी। एक घंटे के प्रदर्शन के दौरान नपा अफसरों को खूब खरी खरी सुनाई थी। इसके दो दिन बाद नपा टीम क्षेत्र में पहुंची।

नपाध्यक्ष ने किया राजीव नगर का दौरा

नपाध्यक्षकुसुम गुप्ता ने बुधवार को राजीव नगर क्षेत्र का दौरा किया। सफाई काे लेकर लगातार शिकायत मिलने के बाद राजीव नगर पहुंचीं नपाध्यक्ष ने सफाई विभाग के कर्मचारियों को तत्काल सफाई अभियान शुरू करने के निर्देश दिए। विकास कार्यों को लेकर नपाध्यक्ष ने कहा नपा इसके लिए विकास योजनाएं बनाएगी। इस दौरान पीआईसी सदस्य राजेश पालीवाल, उपयंत्री राजेश उपाध्याय अन्य साथ थे।

अभिनंदन नगर में नागरिकों से चर्चा करते सीएमओ भट्ट