पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • दो राउंड में होगा टेम्पो रिप्लेसमेंट

दो राउंड में होगा टेम्पो रिप्लेसमेंट

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
शहरको प्रदूषण मुक्त और ग्रीन सिटी बनाने के लिए टेम्पो रिप्लेसमेंट 2 चरण में करने पर सहमति बनी। पहले राउंड में सक्षम टेम्पो संचालकों को तत्काल नया वाहन खरीदने को कहा जाएगा। दूसरे चरण में आर्थिक रूप से कमजोर टेम्पो संचालकों को सरकारी याेजना के तहत नया सवारी वाहन खरीदने के लिए तैयार किया जाएगा। टेम्पो के स्थान पर अन्य प्रदूषणमुक्त सवारी वाहन को नगर यातायात सेवा के तौर पर इस्तेमाल किया जाएगा। ड्राइवर, सवारी और सुरक्षा इंतजामों का विशेष ध्यान रखा जाएगा। नगर के सभी बैंकर्स टेम्पो संचालकों को मुख्यमंत्री स्वराेजगार योजना के तहत टारगेट के पूर्ति में सहयोग करेंगे। इसी विषय पर 11 दिसंबर को फिर बैठक रखी है।

यह निर्णय बुधवार को कलेक्टोरेट में कलेक्टर संजीवसिंह की अध्यक्षता में हुई बैठक में लिया गया। तय हुआ जो कमर्शियल व्हीकल पर्यावरण की दृष्टि से उचित और न्यूनतम लागत का हो, उसे खरीदने के लिए टेम्पो संचालकों को मनाएंगे। टाटा मोटर्स की कमर्शियल व्हीकल बिजनेस यूनिट इंदौर, मुंबई के प्रतिनिधियों ने पॉवर पाइंट प्रेजेंटेशन दिया। बैठक में प्रदूषणमुक्त नगर, बेहतर यातायात व्यवस्था और ग्रीन सिटी लक्ष्य को लेकर बैंकिंग सेक्टर, नपा, परिवहन विभाग, उद्योग विभाग के अधिकारियों ने विचार रखे। टेम्पो संचालकों को रिप्लेसमेंट के फायदे बताए।

टेम्पो संचालक संघ पदाधिकारियों की बैठक 11 दिसंबर को नपा सभाकक्ष में तय हुई। टेम्पो रिप्लेसमेंट के बारे में अंतिम निर्णय सर्वसम्मति से करने पर सहमति बनी। शहर में फिलहाल 116 टेम्पो संचालित है। पहले राउंड में सभी टेम्पो संचालकों को तैयार किया जाएगा कि वे पुराने टेम्पो के स्थान पर नया वाहन खरीदें।