पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • 27 घंटे जांच, 4 करोड़ की अघोषित आय उजागर

27 घंटे जांच, 4 करोड़ की अघोषित आय उजागर

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
सराफाबाजार स्थित आशिर डायमंड और अनमोल रतन पर आयकर विभाग का सर्वे बुधवार को भी जारी रहा। शाम 6 बजे तक चले सर्वे में दोनों फर्मों से 4 करोड़ रुपए की अघोषित आय मिली। इस पर बने टैक्स के रूप में विभाग ने दोनों फर्मों से 1.32 करोड़ रुपए के एडवांस चेक लिए।

संयुक्त आयकर आयुक्त आर. पी. खंडेलवाल के नेतृत्व में मंगलवार दोपहर 3 बजे दोनों फर्मों पर एक साथ सर्वे शुरू हुआ था जो बुधवार शाम 6 बजे तक चला। अधिकारी अलग-अलग दलों में दोनों संस्थानों पर छानबीन करते रहे। स्टॉक, बिल बुक सहित अन्य डॉक्यूमेंट जांचे। कागजात और स्टॉक के आधार पर पड़ताल की तो आशिर के यहां एक करोड़ दो लाख रुपए और अनमोल रतन पर 3 करोड़ रुपए की अघोषित आय मिली।

किसकेयहां क्या मिला

अनमोलरतन- विभागने चालू वर्ष की इनकम, बुलियन और आर्टिफिशियल ज्वैलरी के कागजात देखे। रिकॉर्ड मिलान किया तो अघोषित स्टॉक ज्यादा मिला। कैश चेक करने और पूरी छानबीन करने पर 3 करोड़ रुपए की अघोषित आय मिली। उपायुक्त पी. के. सिंघी की मौजूदगी में मंदसौर के अधिकारी बी. एस. राघव सहित अन्य अधिकारियों ने कार्रवाई की।

आशिरडायमंड- विभागने यहां डायमंड ज्वैलरी का स्टॉक चैक किया। यहां भी यही स्थिति मिली और डायमंड के घोषित स्टॉक से अतिरिक्त स्टॉक मिला। शाम तक 1 करोड़ दो लाख रुपए की अघोषित आय मिली। इस पर विभाग ने एडवांस चेक लिए हैं। आयकर अधिकारी पी. आर. उके, नीमच के आयकर अधिकारी के. पी. वैश्य के साथ अन्य अफसर मौजूद थे।

दोनों फर्मों को चुकाना होंगे 1.32 करोड़ रुपए

अघोषित आय का खुलासा होने के बाद दोनों ग्रुप को मिलाकर आयकर विभाग को टैक्स के रूप में 1.32 करोड़ रुपए जमा कराना होंगे। इसमें 30 फीसदी टैक्स और 3 फीसदी शिक्षा उपकर शामिल है। यह राशि 31 मार्च 2015 के पहले हर हाल में जमा कराना होगी।

अधिकारियोंकी पूरी मदद की-अनमोल रतनके निर्मल मूणत ने बताया इनकम टैक्स अधिकारियों की पूरी मदद की। आशिर डायमंड के मालिक का फोन बंद मिला।

अनमोल रतन पर कड़ी सुरक्षा के बीच दिनभर सर्वे चला।