आवारा पशु पर बढ़ाएं दंड राशि
मंदसौर| आवारापशुओं के सार्वजनिक स्थलों पर विचरण पर सख्ती से अंकुश लगाएं। इन्हें खुला छोड़ने वाले पशु पालकों पर दंड और खुराक की राशि बढ़ाएं। कांजी हाऊस बनवाएं। भूमि आवंटन की मांग करें और विशेष मुहिम चलाकर पशुओं को पकड़े। निर्देश कलेक्टर संजीवसिंह ने बुधवार को जिले की नपा, नगर परिषदों को दिए। उन्होंने कहा स्वच्छ भारत मिशन पर फोकस करना होगा। नगरीय क्षेत्रों के बीपीएल परिवारों के घरों में सुविधाघर बनाएं। सीएमओ 31 दिसंबर तक हितग्राहीमूलक योजनाओं के लिए पात्रजनों का चयन करें। बैठक में डूडा परियोजना अधिकारी मोहनलाल बजाज सहित सभी निकायों के सीएमओ मौजूद थे।