बीएसएनएल कर्मी करेंगे आज प्रदर्शन
बीएसएनएल कर्मी करेंगे आज प्रदर्शन
मंदसौर | विभिन्नमांगों को लेकर मंगलवार को बीएसएनएल कर्मचारी धरना-प्रदर्शन करेंगे। जॉइंट एक्शन कमेटी बीएसएनएल यूनियंस संयोजक के.सी. सेन ने बताया प्रदर्शन बोनस का भुगतान, पदनाम परिवर्तन, एलटीसी एवं चिकित्सा सुविधा बहाली, विभागीय परीक्षा में एससी, एसटी कर्मचारी को मार्क्स में छूट दिए जाने को लेकर किया जाएगा। बीएसएनएल एम्पलाइज यूनियन, एनएफटीई, एनएफटीबीई सहित सभी संघ कर्मचारी भाग लेंगे।