पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • ज्यादती की शिकार युवती मां को धमकाया

ज्यादती की शिकार युवती मां को धमकाया

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
ज्यादती की शिकार युवती मां को धमकाया

भास्कर संवाददाता | सीतामऊ

ज्यादतीके मामले में बयान बदलने के लिए दो युवकों ने एक युवती उसकी मां को धमकाया। पुलिस ने बताया 1 अगस्त को पाटन (राजस्थान) निवासी फिरोज पिता सरदार खां पठान (19) सीतामऊ निवासी एक युवती को बहला फुसला कर ले गया और ज्यादती की। मंदसौर कोतवाली पुलिस ने युवक को गिरफ्तार किया। न्यायालय ने फिरोज को जेल भेजने के निर्देश दिए। सोमवार को पीडि़ता मां के साथ मंदसौर जा रही थी। सुबह 10 बजे डीगांव के पास दो युवक बाइक (एमपी 14 एमके 2244) से आए और युवती उसकी मां को रोककर बयान बदलने के लिए धमकाया। युवकों की पहचान सम्राट मार्केट मंदसौर निवासी मिथलेश पिता धीरज चनाल नाहटा चौराहा निवासी पुष्पेंद्र गोयल के रूप में हुई। पुलिस ने दोनों के खिलाफ प्रकरण दर्ज किया।