पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • जलप्रदाय योजना के दूसरे चरण को मिली तकनीकी स्वीकृति

जलप्रदाय योजना के दूसरे चरण को मिली तकनीकी स्वीकृति

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
कालाभाटाबांध निर्माण के बाद दूसरे चरण की जलप्रदाय योजना को सोमवार को भोपाल में तकनीकी स्वीकृति मिल गई। नपा अब एक सप्ताह में टेंडर जारी करेगी। जलप्रदाय योजना में शहर में फिल्टर प्लांट, टंकी निर्माण, पाइप लाइन बिछाने सहित 45 करोड़ 91 लाख के काम होंगे।

जलप्रदाय योजना के दूसरे चरण की डीपीआर को लेकर नगरीय प्रशासन विभाग के प्रमुख अधिकारियों की मंदसौर के नपा अफसरों और कंसल्टेंट के साथ बैठक हुई। नपा द्वारा प्रस्तुत डीपीआर 57 करोड़ की थी। तकनीकी अधिकारियों की बैठक के बाद नगरीय प्रशासन विभाग ने 45 करोड़ 91 लाख के कामों को स्वीकृति दी। तकनीकी स्वीकृति मिलने के बाद शहर की जलप्रदाय योजना पर नपा तेजी से काम शुरू कर सकेगी।

फिल्टर प्लांट, टंकी के होंगे टेंडर

नपासीएमओ हिमांशु भट्ट ने बताया जलप्रदाय की डीपीआर की तकनीकी स्वीकृति मिलने के बाद सबसे पहले रामघाट के समीप फिल्टर प्लांट और शहर में 4 नई टंकी के टेंडर करने का प्लान बनेगा। एक सप्ताह में नपा टेंडर जारी करेगी। तकनीकी स्वीकृति के बाद टेंडर प्रक्रिया जारी करने का रास्ता साफ हो गया।

कालाभाटा के अतिरिक्त पानी का मिल सकेगा लाभ

योजनाके पूरी होने के बाद कालाभाटा बांध से शहर को अतिरिक्त पानी मिल सकेगा। वर्तमान में फिल्टर प्लांट की क्षमता 15 से 20 लाख गैलन पानी फिल्टर करने की है। यही कारण है कि शहर में पर्याप्त पानी होने के बावजूद एक दिन छोड़कर जलप्रदाय किया जा रहा है। शहर में हर रोज 35 से 40 लाख गैलन पानी की आवश्यकता है।