- Hindi News
- गायत्री शक्तिपीठ में होगा अमावस्या का तर्पण श्राद्धपक्ष की अमावस्या
गायत्री शक्तिपीठ में होगा अमावस्या का तर्पण- श्राद्धपक्ष की अमावस्या
गायत्री शक्तिपीठ में होगा अमावस्या का तर्पण- श्राद्धपक्ष की अमावस्या पर गायत्री शक्तिपीठ कालाखेत पर श्राद्ध तर्पण होगा। गायत्री परिवार ने इसके लिए निशुल्क व्यवस्था की है। इस दौरान कश्मीर बाढ़ के मृतकों की आत्मशांति के लिए भी अनुष्ठान होगा।
गायत्री परिवार के एक्यूप्रेशर शिविर का समापन
मंदसौर | गायत्रीपरिवार द्वारा आयोजित एक्युप्रेशर चिकित्सा शिविर का समापन योग विशेषज्ञ डॉ. सुरेंद्र जैन के आतिथ्य में हुआ। उन्होंने संयमित दिनचर्या को स्वस्थ जीवन के लिए जरूरी बताया। डॉ. वेदपालसिंह, डॉ. रमेशचंद सोनी ने विभिन्न रोगों के उपचार की जानकारी दी। शिविर हर्बल गार्डन में 16 से 22 सितंबर तक लगा था। शिविर में कई लोगों ने भागीदारी की।