- Hindi News
- आलू, टमाटर भाए तो गधा प्रसाद पोपट ने हंसाया
आलू, टमाटर भाए तो गधा प्रसाद पोपट ने हंसाया
अग्रवालसमाज के पांच दिनी अग्रसेन जयंती महोत्सव में बच्चों ने रविवार रात सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति दी। आलू, टमाटर का भेष बनाकर बच्चे मंच पर आए तो गधा प्रसाद पोपटलाल की प्रस्तुति से खूब हंसाया। फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता में कई बच्चों ने भागीदारी की।
अग्रवाल समाज देशी पंचायत द्वारा नरसिंहपुरा स्थित महाराज अग्रसेन मांगलिक भवन में आयोजित सांस्कृतिक समारोह का शुभारंभ समाजसेवी अशोक गुप्ता ने किया। उन्होंने कहा सेवा प्रकल्प में अग्रवाल समाज अग्रणी भूमिका निभा रहा है। अध्यक्षता घनश्याम गोयल ने की। विशेष अतिथि मनीष गर्ग थे। प्रारंभ में महाराज अग्रसेन के चित्र पर माल्यार्पण हुआ। स्वागत समाज अध्यक्ष नरेंद्र अग्रवाल, संरक्षक राजमल गर्ग, संयोजक नंदकिशोर अग्रवाल, राजेंद्र अग्रवाल, महिला मंडल अध्यक्ष अर्चना गुप्ता, नवयुवक मंडल अध्यक्ष गोपी अग्रवाल, गर्ल्स क्लब अध्यक्ष विशाखा अग्रवाल ने किया। संचालन हेमंत अग्रवाल ने किया। आभार राजमल गर्ग ने माना।
कार्यक्रम में मौजूद समाजजन।
प्रस्तुति देते बच्चे।
यह रहे विजेता
फैंसीड्रेस वेजिटेबल बनो प्रतियोगिता में प्रथम शिवनी सिंघल, द्वितीय पुण्य गर्ग, तृतीय चेतस मित्तल रहे। फैंसी ड्रेस टीवी कलाकार में प्रथम चिराग अग्रवाल, द्वितीय हिमनिश अग्रवाल, तृतीय ईवा-स्नेही सिंहल रहे। सीनियर वर्ग में प्रथम निमिशा, अभिनव अग्रवाल, द्वितीय महिका हेमंत अग्रवाल रहे।