- Hindi News
- त्योहारों को देखते हुए रूट चार्ट में हो संशोधन
त्योहारों को देखते हुए रूट चार्ट में हो संशोधन
त्योहारों को देखते हुए रूट चार्ट में हो संशोधन
मंदसौर | त्योहारोंके दिनों में रूट चार्ट में बदलाव की मांग मप्र कर्मचारी संघ ने कलेक्टर संजीवसिंह से की। संघ अध्यक्ष चंद्रकांत शर्मा ने बताया कृषि महोत्सव के अंतर्गत उप संचालक पशु चिकित्सा सेवाएं ने 25 सितंबर से 20 अक्टूबर तक मैदानी कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई है। 2 अक्टूबर को अष्टमी 3 अक्टूबर को दशहरा होने से कर्मचारी त्योहार मनाने से वंचित रह सकते हैं। ऐसी स्थिति देखते हुए रूट चार्ट में बदलाव किया जाना चाहिए।
जिलाकांग्रेस की बैठक 28 को, नटराजन आएंगी
मंदसौर | जिलाकांग्रेस की बैठक 28 सितंबर को जिला कार्यालय में दोपहर 12.30 बजे होगी। इसमें पूर्व सांसद मीनाक्षी नटराजन मार्गदर्शन देंगी। जिलाध्यक्ष प्रकाश रातडिया ने बताया नगरीय निकाय चुनाव, पंचायती राज चुनाव, संगठन का सदस्यता अभियान, आगामी कार्यक्रमों पर विचार होगा। किसान समस्या, बिजली समस्या, अफीम नीति, महिला, अजा वर्ग, स्वास्थ्य सेवा आदि समस्याओं पर चर्चा की जाएगी। बैठक में ब्लॉक, जिला पदाधिकारी शामिल होंगे।
शांतिसमिति की बैठक
धमनार | नवरात्रिऔर त्योहारों की व्यवस्था के लिए अफजलपुर थाने में शांति समिति की बैठक हुई। एसडीओपी धर्मवीरसिंह चौहान, टीआई दिनेशसिंह भदौरिया ने चर्चा की। अफजलपुर, बड़वन, धुंधड़का, धमनार, हतुनिया, निपानिया सहित अन्य ग्रामों के समिति सदस्य मौजूद थे।
राजेंद्रजैन महिला परिषद पुरस्कृत
मंदसौर | राजेंद्रजैन महिला परिषद को समाजसेवा में उल्लेखनीय कार्य करने पर कर्नाटक के बीजापुर में हुए राष्ट्रीय सम्मेलन में पुरस्कृत किया गया। मंदसौर परिषद को राष्ट्रीयस्तर पर द्वितीय पुरस्कार मिला। प्रथम पुरस्कार सूरत को मिला। जानकारी राजेंद्र जैन महिला परिषद की अध्यक्ष विद्या चंडावला ने दी।
बालाजीग्रुप का कार्यकर्ता सम्मेलन
मंदसौर | महावीरफतेह करे बालाजी ग्रुप का कार्यकर्ता सम्मेलन भानपुरा के बाबुल्दा में हुआ। मुख्य अतिथि जिलाध्यक्ष लोकेंद्र मंगल बैरागी थे। अध्यक्षता राधेश्याम पाटीदार, कारूलाल पाटीदार ने की। विशेष अतिथि जितेंद्र गेहलोत, बलराम बांके, प्रहलाद शर्मा थे। स्वागत पिंटू प्रजापत, मोहन पाटीदार, रवि मीणा, मनोज जोशी, नारूसिंह, कारूलाल मीणा, शंभूसिंह, सूरज बालेचा, संतोष परमार, मनोहर अहीर, कैलाश मीणा ने किया।
क्रिकेटएसोसिएशन के संभागीय उपाध्य