पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • पर्यटन तेजी से उभरता उद्योग

पर्यटन तेजी से उभरता उद्योग

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
पर्यटन तेजी से उभरता उद्योग

मंदसौर. पर्यटनविश्वभर में तेजी से उभरता उद्योग है। पर्यटन मनुष्य के मन में प्रसन्नता का भाव पैदा करता है। एेतिहासिक और सांस्कृतिक धरोहर की रक्षा में अपनी भूमिका निभाएं। यह बात पीजी कॉलेज प्राचार्य डॉ. ज्ञानचंद खिमेसरा ने शनिवार को विश्व पर्यटन दिवस पर अायोजित कार्यक्रम में कही। विभागाध्यक्ष डॉ. उषा अग्रवाल ने कहा कॉलेज के इतिहास विभाग ने 2006 में पर्यटन डिप्लोमा की शुरुआत की थी। अब तक 350 विद्यार्थी पर्यटन डिप्लोमा में अध्ययन कर चुके हैं। पर्यटन प्रभारी प्राे. पूनम पंड्या, प्रोजेक्ट फेलो मयंक सोनी के नेतृत्व में पोस्टर प्रदर्शनी पर्यटन आधारित फिल्मी क्विज आयाेजन किया। डॉ. शाहिदा खान ने सामान्य ज्ञान स्पर्धज्ञ कराई। डॉ. राजेश सकवार सहित स्टाफ सदस्य मौजूद थे।