पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • संभागीय वालीबाॅल स्पर्धा में उज्जैन का दबदबा

संभागीय वालीबाॅल स्पर्धा में उज्जैन का दबदबा

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
संभागीय वालीबाॅल स्पर्धा में उज्जैन का दबदबा

सिटीरिपोर्टर. मंदसौर

राजीव गांधी प्रौद्योगिक विश्वविद्यालय की उज्जैन नोडल वालीबाॅल स्पर्धा एमआईटी कॉलेज में हुई। इसमें युवक-युवती वर्गों में उज्जैन जिले का दबदबा रहा। स्पर्धा संयोजक डॉ. भूषण केकरे ने बताया पुरुष वर्ग में 13 महिला वर्ग में 4 दलोें ने भाग लिया।

शुभारंभ जिला क्रीड़ा अधिकारी विजय सलाम के आतिथ्य में हुआ। महिला वर्ग स्पर्धा का शुभारंभ डॉ. विवेक डेनियल, डॉ. मनीष पंडित के आतिथ्य में हुआ। फाइनल सुरेंद्र नाहटा के आतिथ्य में हुआ। पुरुष वर्ग फाइनल शासकीय इंजीनियरिंग कॉलेज उज्जैन अल्पाइन कॉलेज उज्जैन के बीच हुआ। इसमें शासकीय इंजीनियरिंग कॉलेज टीम विजेता रही। युवती वर्ग में एमआयपी मंदसौर को हराकर एमआयटीएम उज्जैन की टीम विजेता रही। पुरस्कार वितरण प्राचार्य डॉ. एके नायक, निर्णायक बीपी राय, कपिल श्रीवास्तव, रोहित शर्मा मौजूद थे।

स्टेटलेवल के लिए एमआईपी के 8 खिलाड़ियों का चयन

मंदसौर.राजीवगांधी प्रौद्योगिक विश्वविद्यालय की राज्यस्तरीय खेल स्पर्धा के लिए एमआईपी की 8 प्रतिभाआें का चयन हुआ। चेयरमैन राहुल नाहटा प्राचार्य विवेक डेनियल ने बताया कॉलेज से वॉलीबाल में प्रियंका राठौर, शालू परमार, सुनीता राठौर, श्रिया कोठारी, पूजा पंवार, सूर्यप्रकाश, मिलन सांखला तथा फुटबॉल में मयंक पाल का चयन हुआ।