पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • मिली खामी, राजस्वकर्मी का 7 दिन का वेतन कटेगा

मिली खामी, राजस्वकर्मी का 7 दिन का वेतन कटेगा

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
राजस्वविभाग के निरीक्षण में नपा सीएमओ को करों की वसूली सहित फाइलों के प्रबंधन में कई खामियां मिली। संतोषजनक जवाब नहीं मिलने पर विभाग प्रभारी को एक राजस्वकर्मी के 7 दिन का वेतन काटने का नोटिस दिया।

नपा सीएमओ हिमांशु भट्ट ने शनिवार सुबह 11 बजे राजस्व विभाग का निरीक्षण किया। यहां बकाया वसूली को लेकर वार्डवार फाइलें देखी तो कई खामियां मिली। बड़े बकायादारों को डिमांड नोटिस जारी नहीं करने पर नाराजगी जताई। राजस्व विभाग कर्मचारी शिवलाल झांझोट के 7 दिन का वेतन काटने के निर्देश दिए।

करोंका सत्यापन करें, वसूले अंतर की राशि - नपासीएमओ ने बकायादारों द्वारा स्वकर निर्धारण के बाद जमा करों का सत्यापन नहीं होने पर भी नाराजी जताई। उन्होंने कहा स्वकर निर्धारण करने वालों की संपत्ति का सत्यापन कार्य तत्काल शुरू किया जाए। अंतर की राशि जमा नहीं कराने वालों से 5 गुना कर वसूला जाए। उन्हाेंने नपा के 389 बड़े बकायादारों को डिमांड नोटिस जारी नहीं होने पर भी नाराजगी जताई। नोटिस जारी करने में तेजी लाने को कहा। राजस्व प्रभावी अशोक रामावत सहित अन्य अधिकारी मौजूद थे।

राजस्व अधिकारी को नोटिस

नपाके 389 बड़े बकायादारों को लेकर लोकायुक्त जांच होने के मामले को सीएमओ ने गंभीरता से लिया। बड़े बकायादारों को डिमांड नोटिस जारी करने पर राजस्व अधिकारी अशोक रामावत को कारण बताओ नोटिस जारी किया है। एक सप्ताह में नोटिस तामिल कराने की चेतावनी दी।

नपा सीएमओ ने किया राजस्व विभाग का निरीक्षण, खामियों पर जताई नाराजगी

निरीक्षण