7 दुकानों से लिए नमकीन और बेसन के सैंपल
7 दुकानों से लिए नमकीन और बेसन के सैंपल
मंदसौर | खाद्यविभाग की टीम ने गुरुवार को 7 दुकानों पर कार्रवाई की। 6 दुकानों से नमकीन एक से बेसन का सैंपल लिया। खाद्य एवं औषधि निरीक्षक शिवप्रतापसिंह गहरवार ने बताया बसस्टैंड स्थित बालाजी नमकीन, मालीचौक स्थित दिनेशकुमार माली, कालाखेत स्थित इंदौर के नमकीन, नयापुरा स्थित गणेश के नमकीन, गोल चौराहा स्थित नाकोड़ा के नमकीन और गांधी चौराहा स्थित पोरवाल के नमकीन से सैंपल लिए। संजीत रोड स्थित उत्सव नमकीन से बेसन का सैंपल लिया है।