पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • नहीं खुल रही स्कॉलरशिप की ऑनलाइन एप्लीकेशन

नहीं खुल रही स्कॉलरशिप की ऑनलाइन एप्लीकेशन

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
कॉलेज के 3 हजार छात्र-छात्राओं को मिलना है डेढ़ करोड़

सिटीरिपोर्टर | मंदसौर

स्काॅलरशिपके लिए बनी हायर एजुकेशन की ऑनलाइन एप्लीकेशन अब तक नहीं खुल सकी। 15 सितंबर से इसे शुरू होना था लेकिन कॉलेज के छात्र-छात्राएं अब भी इंतजार कर रहे हैं। पीजी कॉलेज में ही इस बार 3 हजार विद्यार्थियों को (अजा-अजजा वर्ग) को करीब डेढ़ करोड़ रुपए की स्काॅलरशिप बंटना है।

राजीव गांधी पीजी कॉलेज में तीन कैटेगरी की स्कॉलरशिप राशि तो बंट चुकी लेकिन एससी-एसटी वर्ग के विद्यार्थियों को यूजी पीजीस्तर पर मिलने वाली सालाना स्कॉलरशिप (5 हजार से लेकर 8 हजार रुपए तक) अभी तक नहीं मिली। हायर एजुकेशन ने सत्र 2014-15 में इन विद्यार्थियों की स्कॉलरशिप आवेदन के लिए ऑनलाइन एप्लीकेशन की व्यवस्था तय की। इसे 15 सितंबर से शुरू होना था लेकिन 10 दिन बाद भी ऑनलाइन एप्लीकेशन नहीं खुली। एप्लीकेशन खुलने के बाद ही आवेदन की पूर्ति होगी। उसे कॉलेज प्रबंधन कन्फर्म करने के बाद स्वीकृतियां जारी करेगा। बीकॉम द्वितीय सेमेस्टर के नीतिन सालवी ने बताया 10 दिन से कम्प्यूटर सेंटर पर एप्लीकेशन ट्राय कर रहे हैं लेकिन साइट आेपन नहीं हो सकी। बीए द्वितीय सेमेस्टर की रुचि मालवीय ने बताया हायर एजुकेशन डिपार्टमेंट घोषित तारीखों का पालन नहीं करता।

^ हमने कॉलेजस्तर पर 3 योजनाएं गांव की बेटी, प्रतिभा किरण विक्रमादित्य योजना से जुड़ी रिपोर्ट बना दी। संबंधितों के खाते में 30 सितंबर को राशि जमा हो जाएगी। एससी-एसटी वर्ग के विद्यार्थियों को ऑलनाइन स्कॉलरशिप आवेदन करना है। साइट 15 सितंबर को खुलना थी, जो अब तक शुरू हो पाई। याेजना में डेढ़ करोड़ की स्कॉलरशिप राशि जारी होना है। डॉ.ज्ञानचंद खिमेसरा, प्राचार्यपीजी कॉलेज मंदसौर

सत्र 2014-15 में हायर एजुकेशन डिपार्टमेंट की 3 अन्य स्कॉलरशिप की प्रक्रिया समय पर पूरी हो गई है। इसका पूरा खाका तैयार हो चुका है। 30 सितंबर को राशि का भुगतान बैंक अकाउंट के माध्यम से कर दिया जाएगा। पीजी कॉलेज प्रबंधन के अनुसार गांव की बेटी योजना के तहत कॉलेज में 400 छात्राएं दर्ज हैं। प्रत्येक को 5 हजार रुपए सालाना मिलते हैं। प्रतिभा किरण योजना में 150 छात्राएं दर्ज हैं। प्रत्येक को 3000 रुपए मिलेंगे। इसी तरह विक्रमादित्य याेजना में 18 बच्चे हैं। करीब 200 रुपए प्रत्येक को दिए जाना हैं। ये तीनों योजनाएं ऑफलाइन प्रोसेस के तहत हा