- Hindi News
- धूमधाम से ले गए माता की प्रतिमा, शुरू हुई शक्ति की आराधना
धूमधाम से ले गए माता की प्रतिमा, शुरू हुई शक्ति की आराधना
माताकी आराधना का पर्व नवरात्रि गुरुवार से घटस्थापना के साथ शुरू हो गया। श्रद्धालु धूमधाम से माता की प्रतिमाएं स्थापना के लिए ले गए। शुभ मुहूर्त में घटस्थापना की। इसी के साथ गरबों की धूम शुरू हो गई।
घटस्थापना के पूर्व श्रद्धालुओं ने प्रतिमाओं के साथ चल समारोह निकाला। ढोल, ताशे, गाजे-बाजे के साथ निकले चल समारोह में श्रद्धालु आस्था के साथ झूमते नाचते निकले। संजय गांधी स्टेडियम, गाेल चौराहा, गांधी चौराहा, बस स्टैंड, कालिदास मार्ग, घंटाघर होकर भक्तों की टोलियां निकली। शहर में कई स्थानों पर दुर्गा प्रतिमाओं की स्थापना की गई।
अबजमेगा गरबों का रंग- घटस्थापनाके साथ ही मां अंबे की आराधना का दौर शुरू हो गया। अब रोज रात को गरबा पंडालों में नृत्य का रंग जमेगा। गरबा पंडालों में आकर्षक विद्युत रोशनी की गई है।
गायत्रीशक्तिपीठ में पूजन- गायत्रीशक्तिपीठ कालाखेत पर नवरात्रि महोत्सव का मां दुर्गा के पूजन के साथ शुरू हुआ। पंचकुंडीय यज्ञ डॉ. वेदपालसिंह के अातिथ्य में हुआ। जिला योजना समिति सदस्य चंचल मंडोवरा, धर्म जागरण मंच के रवींद्र पांडे ने नशा मुक्ति का संकल्प दिलाया। नवरात्रि में गायत्री शक्तिपीठ पर रोज धार्मिक अनुष्ठान अखंड गायत्री मंत्र का जाप होगा।
बड़ाचौक से निकलेगी ध्वजयात्रा- युवामित्र मंडल और जय माता दी ग्रुप बड़ा चौक से 28 सितंबर को सुबह 7 बजे ध्वजयात्रा निकालेगा। ध्वजयात्रा प्रमुख मार्गों से होकर नालछा माता मंदिर पहुंचेगी। ज्ञानचंद जैन, डॉ. कुशल शमा्र, श्याम जागेटिया, ओमप्रकाश टांडी, श्याम पांडे शामिल होंगे।
बालागंजमें निकलेगी कलशयात्रा-बालागंज स्थितअंबे माता मंदिर में नवरात्रि महोत्सव में रोज महाआरती होगी। आयोजन समिति के कमलेश गडिया ने बताया 28 सितंबर को सुबह 9 बजे माता की विशेष आरती के बाद कलशयात्रा निकलेगी।
सांखलापरिवार ने किया मूर्तियों का वितरण- जिलागरबा मंडल के समारोह में सांखला परिवार ने 201 अंबे मूर्तियों का गोल चौराहा पर वितरण किया। आयोजन समिति के हिम्मत डांगी, सावन सांखला ने बताया अधिकांश प्रतिमाएं ग्रामीण क्षेत्रों के भक्त ले गए।
नवरात्रि के पहले दिन मां के दर्शन को पहुंचे भक्त। इनसेट: घटस्थापना कर जवारे बोते मंदिर समिति के पदाधिकारी।
नालछा माता मंदिर में घटस्थापना
प्राचीननालछा माता मंदिर में सुबह 10.30 बजे घटस्थापना पूजन हुआ। इसके बाद ना