पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • कैसी अनुमति, टॉवर तो क्या हम यहां एक ईंट भी नहीं लगने देंगे

कैसी अनुमति, टॉवर तो क्या हम यहां एक ईंट भी नहीं लगने देंगे

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
{ टॉवर लगाने का विरोध, बीएसएनएल अफसरों की नहीं सुनी, नपा ने रुकवाया काम

सिटीरिपोर्टर | मंदसौर

किटियानीमें आवासीय भवन परिसर में बीएसएनएल के टाॅवर का क्षेत्र की महिलाओं ने विरोध किया। इसके बाद काम रोकना पड़ा। बीएसएनएल अधिकारियों ने जब टॉवर लगाने की अनुमति महिलाओं को दिखाने का प्रयास किया तो उन्होंने साफ शब्दों में कह दिया रहवासी क्षेत्र में कैसी अनुमति, यहां टॉवर तो क्या एक ईंट भी नहीं लगने देंगे। चाहे हमें धरने पर ही क्यों ना बैठना पड़े। नवरात्रि के पहले दिन महिलाओं के रौद्र रूप को देख नपा अधिकारियों को मौके से बैरंग लौटना पड़ा।

किटियानी के डुपलेक्स भवन में बीएसएनएल को आवंटित भवन में बीएसएनएल का टाॅवर लगाने का काम चल रहा है। शुरुआत में लोगों ने विरोध कर काम रुकवा दिया था। गुरुवार को फिर बीएसएनएल के अधिकारी श्रमिकों को लेकर पहुंचे और फाउडेंशन खड़ा करने का काम शुरू किया। जानकारी मिलते ही क्षेत्र की महिलाएं गई। सीमा कटारिया, संगीता महेश्वरी, रईसा खान, प्रभा मित्तल, प्रीति पाटीदार प्रियंका पारखी ने अधिकारियों को तत्काल काम बंद की चेतावनी दी। क्षेत्र के पार्षद को मौके पर बुलाया। पार्षद सुशील संचेती पहुंचे और नपा के अधिकारियों को मौके पर बुलाया। हंगामेे की स्थिति बनने पर पुलिस जवान भी पहुंच गए। हालांकि महिलाओं का गुस्सा देख कोई दखल करने की स्थित में नहीं दिखा। नपा सहायक यंत्री सुधीर जैन, उपयंत्री राजेश उपाध्याय, एसडीओ मार्केटिंग बीएसएनएल बीके सिंह मौके पर पहुंचे। महिलाओं ने साफ कह दिया आवासीय क्षेत्र में किसी भी संस्था की अनुमति काम नहीं करेगी। हम यहां टॉवर नहीं लगने देंगे। विवाद की स्थिति बनने के बाद निर्माण रोक दिया।

बीएसएनएल इंजीनियर जीआर सोलंकी को टॉवर निर्माण का काम रोकने की चेतावनी देती महिलाएं। इनसेट: बीएसएनएल ने टॉवर के लिए करवाया फाउंडेशन निर्माण।

^ नपा को शिकायत की है। हाउसिंग बोर्ड ने टाॅवर लगाने की अनुमति नहीं दी। यह भवन आवासीय प्रयोजन के लिए आवंटित हुआ है। विभागीय स्थिति स्पष्ट होने तक बीएसएनएल को काम रोकने का कहा है। राजेशउपाध्याय, उपयंत्रीनगरपालिका

^ किटियानी में बीएसएनएल को भवन आवासीय प्रायोजन के लिए दिया है। वहां टॉवर लगाया जा रहा है इसकी उन्हें जानकारी नहीं है। एनओसी का लेकर कोई पत्र आया है तो विभागीय फाइल देखकर ही बताया जा सकता है। आवासीय भवन