कंप्यूटरीकृत होगी सहकारी बैंक
मंदसौर | ग्रामीण क्षेत्र में काम करने वाली प्राथमिक कृषि सहकारी संस्थाओं को कंप्यूटरीकृत किया जाएगा। जिला सहकारी केंद्रीय बैंक अध्यक्ष मदनलाल राठौर ने बताया नाबार्ड के सहयोग से होने वाले इस काम से सहकारी संस्थाओं के कामकाज में पारदर्शिता, समान लेखांकन प्रणाली पर काम होगा। योजना में संस्था पर व्यय होने वाली राशि का 50 प्रतिशत केंद्र, 45 प्रतिशत राज्य, 2 प्रतिशत राज्य सहकारी बैंक, 2 प्रतिशत जिला सहकारी बैंक, 1 प्रतिशत संबंधित सहकारी बैंक वहन करेगी। जिले की 172 सहकारी संस्थाएं हैं जिन पर 10 लाख 37 हजार का व्यय होगा।