पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • विधायक सिसौदिया और नपाध्यक्ष ने लगाए ठुमके

विधायक सिसौदिया और नपाध्यक्ष ने लगाए ठुमके

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
नगर में रविवार को माहेश्वरी समाज का तुलसी विवाह और धनगर पूर्बिया समाज का देवनारायण जयंती चल समारोह निकला। एक में विधायक ने ठुमके लगाए तो दूसरे में नपाध्यक्ष ने नाचकर समाजजन का उत्साह बढ़ाया। माहेश्वरी समाज के दो दिनी समारोह में रविवार को बड़ा चौक स्थित चारभुजा नाथ मंदिर में पूजा अर्चना के बाद भगवान सालिग्राम की बरात निकली। इसके पूर्व सुबह 8 बजे यज्ञ हुआ। यज्ञ में समाज के 20 से अधिक जोड़े शामिल हुए। यज्ञ के बाद सुबह 10.30 बजे निकली बारात सदर बाजार, आजाद चौक, कालाखेत, नयापुरा होते हुए फिर से विवाह स्थल माहेश्वरी धर्मशाला पहुंची। प्रभु की बारात में विधायक यशपालसिंह सिसौदिया व नपाध्यक्ष प्रहलाद बंधवार भी शामिल हुए। नपा अध्यक्ष बंधवार ने ठुमके लगाए। दोपहर 1 बजे बरात माहेश्वरी धर्मशाला पहुंची। अगवानी माहेश्वरी समाज अध्यक्ष मोहनलाल मंडोवरा, ट्रस्ट अध्यक्ष प्रहलाद काबरा सहित अन्य समाजजन ने की। देव पूजन व विवाह की रस्म के बाद केसर प्रसादी बांटी गई। शनिवार की रात माता पूजन और भजन हुए। माहेश्वरी महिला मंडल, युवा मंडल सहित अन्य ने भागीदारी की।

महाआरती के बाद भगवान देवनारायण का चल समारोह निकला
धनगर पूर्बिया समाज का भगवान देवनारायण चल समारोह बालागंज स्थित देवनारायण मंदिर से सुबह 10 बजे गाजे बाजे के साथ निकला। महाआरती के बाद निकला चल समारोह बालागंज, गांधी चौराहा, बस स्टैंड, आजाद चौक, नयापुरा से होते हुए फिर से समाज के मंदिर पहुंचा। चल समारोह में विधायक यशपालसिंह सिसौदिया, नगरपालिका अध्यक्ष प्रहलाद बंधवार ने भागीदारी की। विधायक सिसौदिया ने गांधी चौराहा पर समारोह में ठुमके लगाए। पार्षद सुभाष गढ़वाल, नपा के पूर्व पीआईसी सदस्य हिम्मत डांगी मौजूद थे। समाज के बंकट हप्पा ने बताया चल समारोह के मंदिर पहुंचने के साथ शाम तक धार्मिक आयोजन हुए। इसमें समाज की महिलाओं व बच्चों ने भी भागीदारी की।

माहेश्वरी समाज के चल समारोह में नाचते नपाध्यक्ष।

पूजा और यज्ञ
धनगर पूर्बिया समाज के चल समारोह में ठुमके लगाते विधायक।

खबरें और भी हैं...