भजन गायक अग्रवाल आए, स्वागत
मंदसौर | भजन गायक विनोद अग्रवाल के मंदसौर आगमन पर राधाकृष्ण भक्त मंडल ने होटल ऋतुवन में आयोजित समारोह में सम्मान किया। पूर्व भाजपा जिलाध्यक्ष मानसिंह माच्छोपुरिया, नगरपालिका अध्यक्ष प्रहलाद बंधवार, नगरपालिका उपाध्यक्ष सुनील जैन मंचासीन थे। अग्रवाल का स्वागत अर्जुनसिंह राठौर, राजू चावला, अनिल संचेती, दिनेश मकवाना, हिम्मत लोढा, कमलेश सोनी, शैलेंद्र राठौर, अजयसिंह चौहान ने किया। संचालन नरेंद्रसिंह चौहान ने किया।