पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • महिला के गले से चेन खींच कर भाग गए बाइक सवार

महिला के गले से चेन खींच कर भाग गए बाइक सवार

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
बाइक सवार दो बदमाश बोरानी नगर निवासी एक महिला के गले से सोने की चेन व पैंडल खींच ले गए। घटना शुक्रवार शाम की है। महिला की शिकायत पर रविवार को नई आबादी पुलिस ने प्रकरण दर्ज किया। नई आबादी पुलिस ने बताया बी 83 बोरानी नगर निवासी फातिमा पति अब्बास बोहरा(25) ने शिकायत की। इसमें बताया शुक्रवार शाम वह घर कुछ दूर स्थित ब्यूटी पार्लर से लौट रही थीं। बाइक सवार दो बदमाश आए और गले से 19 ग्राम सोने की चेन पैंडल सहित खींच ली। इसके बाद बदमाश धक्का देकर भाग गए। शिकायत के बाद पुलिस ने प्रकरण दर्ज किया।

खबरें और भी हैं...