महाघंटा अभियान में मिला 42 किलो धातु का दान
भगवान पशुपतिनाथ मंदिर में 2100 किलो वजनी महाघंटा स्थापित करने चल रहे अभियान यात्रा रविवार को सिद्धचक्र विहार क्षेत्र में निकली। श्रद्धालुओं ने यात्रा के दौरान पशुपतिनाथ मंदिर में महाघंटा के लिए 42 किलो धातु का दान किया। यात्रा में 14780 रुपए का दान मिला। महाघंटा अभियान दान यात्रा रविवार को सिद्धेश्वर महादेव मंदिर से पूजा अर्चना के साथ शुरू हुई। शुरू में नगरपालिका अध्यक्ष प्रहलाद बंधवार, राजस्व समिति प्रभारी सुनीता बाहेती, पार्षद अंगूरबाला कर्नावट, नरसिंहपुरा सोसायटी अध्यक्ष राधेश्याम बरनिया, विहिप जिला मंत्री भगवानदास ज्ञानानी, पूर्व पीआईसी सदस्य शैलेंद्र पंचोली, गाेपाल पंचारिया, राजकुमार कुमावत, हितेंद्र भाटी, संजय वर्मा ने महाघंटा प्रतिकृति का पूजन किया। पूजन के बाद जनजागरण यात्रा ने पशुपतिनाथ के जयकारों के साथ हनुमान नगर, भागवत नगर सहित अन्य क्षेत्र का भ्रमण किया। संजय कुमावत, देवेश्वर शास्त्री ने स्वागत किया। यात्रा में क्षेत्रवासी पारस फांफरिया, कपिल मावर, अनूप परमार, मुकेश भटेवरा, नंदकिशोर पोरवाल, लक्ष्मण पुरुस्वानी, हरिशंकर बरानिया, प्रेम दासानी, संजय वर्मा सहित अन्य मौजूद थे।