- Hindi News
- कृषि क्रांति रथ के साथ चलेंगे किसान मोर्चा के कार्यकर्ता
कृषि क्रांति रथ के साथ चलेंगे किसान मोर्चा के कार्यकर्ता
कृषि क्रांति रथ के साथ चलेंगे किसान मोर्चा के कार्यकर्ता
मंदसौर.जिलेमें 25 सितंबर से 20 अक्टूबर तक होने वाले कृषि महोत्सव की तैयारी को लेकर भाजपा किसान मोर्चा की बैठक भाजपा जिला कार्यालय में हुई। भाजपा किसान मोर्चा जिलाध्यक्ष बंशीलाल पाटीदार ने बताया कृषि क्रांति रथ के साथ भाजपा किसान मोर्चा के कार्यकर्ता भी प्रदेश शासन की योजनाओं का प्रचार-प्रसार करेंगे। 23 सितंबर को मंडलस्तर पर होने वाली बैठक में प्रचार योजना को अंतिम रूप देंगे। प्रदेश सहकार्यालय मंत्री हिम्मत डांगी, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य राधेश्याम कुमावत, बापूलाल गायरी, बसंत शर्मा, घनश्याम जोशी मौजूद थे।
सामाजिकसंगठन करेंगे श्रमदान
मंदसौर.सामाजिकसंगठनोंका श्रमदान अभियान रविवार सुबह 9.30 से 12 बजे हर्बल गार्डन, नूतन स्कूल, मुख्य मार्ग पर चलेगा। गायत्री परिवार सहित अन्य संगठन के पदािधकारी समाजसेवी इसमें शामिल होंगे।