तीन नाम वापस, बिना मतदान 9 बने संचालक
जिला सहकारी केंद्रीय बैंक संचालक मंडल चुनाव में शनिवार को तीन उम्मीदवारों ने नामांकन पत्र वापस ले लिए। इसके कारण बिना मतदान 9 पदों पर संचालक भी चुन लिए गए। नाम वापसी के बाद वैध नामांकनों की संख्या पदों की संख्या बराबर होने से यह स्थिति बनी। अब परिदृश्य स्पष्ट हो चुका है और संचालक के दो पदों को लेकर कुल चार उम्मीदवार मैदान में हैं। इनका फैसला 24 सितंबर को साधारण सम्मेलन में मतदान के जरिए होगा।
शनिवार को प्राथमिक कृषि साख सहकारी संस्था ब्लॉक नीमच से रामचंद्र पिता नाथूलाल, मंदसौर ब्लाॅक से रुगनाथ पिता गौतमजी नीमच ब्लाॅक के गोपाल पिता भंवरलाल ने संचालक पद को लेकर अपनी ओर से नामांकन वापस ले लिया। 16 में से तीन उम्मीदवार कम हो गए। अब 13 नामांकन शेष हैं। इनमें से 9 पदों पर बिना मतदान के संचालक चुने जाने का रास्ता भी साफ हो गया क्योंकि उक्त ब्लाॅक, वर्गों से पदों की संख्या भी इतनी ही थी।
क्रमांक उम्मीदवार कहां से चुने गए
1.मदनलाल पिता किशनलाल राठौर प्राथ.कृषि साख सह. संस्था मल्हारगढ़
2. फतेहसिंह पिता भेरूलाल प्राथ.कृषि साख सह. संस्था मंदसौर
3. गोपाल पिता रतनलाल राठौर प्राथ.कृषि साख सह. संस्था सीतामऊ
4. डूंगरसिंह पिता जोरावरसिंह प्राथ.कृषि साख सह. संस्था भानपुरा
5. सज्जनलाल पिता शंकरलाल प्राथ.कृषि साख सह. संस्था नीमच
6. चंद्रकांत पिता घीसालाल प्राथ.कृषि साख सह. संस्था जावद
7. भगतराम पिता कालूराम प्राथ.कृषि साख सह. संस्था मनासा
8. नंदलाल पिता जगदीश परमार विपणन एवं औद्योगिक संस्था वर्ग
9. मयूर पिता विजयकुमार सुराना विपणन एवं औद्योगिक संस्था वर्ग
ये संचालक बने
उम्मीदवारी की वापसी का दिन रहने के कारण शनिवार को दिनभर बैंक कार्यालय में भाजपा नेताओं का जमावड़ा रहा। दोपहर से ही चर्चाओं सवालों का दौर चल पड़ा था। आखिरकार शाम को पता चला 11 संचालक पदों में से विभिन्न ब्लाॅक, वर्ग से जुड़े 9 उम्मीदवारों को नामांकन पत्रों की संख्या उम्मीदवारों के पदों की संख्या बराबर रहने से संचालक मंडल सदस्य पद मतदान की जरूरत नहीं लगेगी। इनमें जिपं भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष मदनलाल राठौर का भी नाम है। वहीं एक अन्य वरिष्ठ भाजपाई ग्रामीण विकास बैंक अध्यक्ष भोपालसिंह को 24 सितंबर को होने वाले मतदान का इंतजार करना पड़ेगा।
नामों को लेकर शाम तक रही गहमागहमी
पूरी प्रक्रिया का