32 उपवास पूरे, आज निकलेगा वरघोड़ा
32 उपवास पूरे, आज निकलेगा वरघोड़ा
सिटी रिपोर्टर. मंदसौर
तोषीराजेश जैन के 32 उपवास की तपस्या पूरी होने पर दो दिनी महामृत्युंजय तप शनिवार से शुरू हुआ। तलेरा विहार स्थित आराधना भवन में अर्हमव्रताश्रीजी, अर्पणव्रताश्रीजी आर्यमव्रताश्रीजी की निश्रा में सिद्धचक्र महापूजा की शुरुआत नवपद की पूजा से हुई। अर्हमव्रताश्रीजी ने कहा सिद्धचक्र पूजा व्यक्ति विशेष की नहीं बल्कि उसके गुणों की पूजा है। व्यक्ति धर्म के मार्ग पर चलकर अपने अगले भावों को सुधारता है। रविवार सुबह 8.30 बजे सकल जैन समाज अध्यक्ष रमेशचंद्र डॉलर के नाकोड़ा नगर स्थित निवास से वरघोड़ा निकलेगा।