पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • फाइल अध्यक्ष के घर, किया हंगामा

फाइल अध्यक्ष के घर, किया हंगामा

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
कांग्रेस पार्षद के वार्ड के निर्माण कार्य की फाइल नपा अध्यक्ष के घर होने का आरोप लगाकर शनिवार को कांग्रेस पार्षदों ने नपा में हंगामा किया। नारेबाजी के बाद सीएमओ को ज्ञापन सौंपा।

कांग्रेस पार्षद लक्ष्मी रैकवार के वार्ड में शीतलामाता मंदिर के चबूतरे के निर्माण काे लेकर बनी याेजना की फाइल 8 माह से अटकी है। पार्षद प्रतिनिधि अशोक रैकवार ने शनिवार को निर्माण शाखा प्रभारी नरेंद्र परमार से जानकारी ली। जब फाइल अध्यक्ष के पास होने की जानकारी मिली तो कांग्रेस पार्षद उखड़ गए। इसके बाद नेता प्रतिपक्ष शाकीरा खेडीवाला, सीमा राठौर, लक्ष्मी रैकवार, सुशील संचेती सहित अन्य पार्षदों ने नपा सीएमओ हिमांशु भट्ट को ज्ञापन सौंपा। नपा अध्यक्ष के घर फाइल होने का आरोप लगाकर कहा शासकीय रिकाॅर्ड का नपा अध्यक्ष के घर होना संदेहास्पद है। कांग्रेस पार्षदों के वार्ड में हो रहे निर्माण कार्यों में मनमानी को लेकर भी नाराजगी जताई।

मामले में प्रतिपक्ष नेता कांग्रेस पार्षद सीएमओ से चर्चा करते।

^ नपा अध्यक्ष को फाइलों का अवलोकन करने का अधिकार है। नपा कर्मचारियों काे विकास योजनाओं की फाइलें तेज गति से आगे बढ़ाने का कहा है। फाइल किसी के घर गई यह मेरी जानकारी में नहीं है। हिमांशुभट्ट, सीएमओ

^ कांग्रेस पार्षद फाइल घर होने का झूठा आरोप लगा रहे हैं। वे दस्तावेज का अवलोकन नपा कार्यालय में ही करती है। कांग्रेस पार्षदों के वार्ड में लगातार काम कराए जा रहे हैं। राजनीति के लिए ऐसी बात कहीं जा रही है। कुसुमगुप्ता, नपाअध्यक्ष

यह कहना है जिम्मेदारों का

^ कांग्रेस पार्षद के वार्ड की फाइल नपा अध्यक्ष के पास है। मैंने ऐसा कहा था। नियमानुसार कई फाइलें नपा अध्यक्ष के पास अनुशंसा के लिए ले जाना पड़ती है। नरेंद्रपरमार, निर्माणशाखा प्रभारी

^ आठ माह से मेरे वार्ड की निर्माण कार्य की फाइल रोक रखी है। कांग्रेस पार्षदों के वार्ड में काम करने में नपा अध्यक्ष भेदभाव कर रही है। समस्या का समाधान नहीं हुआ तो वे भूख हड़ताल करेंगी। लक्ष्मीअशोक रैकवार, पार्षद

कांग्रेस पार्षद के वार्ड में अटके कामों को लेकर विवाद, कांग्रेस पार्षदों ने किया हंगामा

िवरोध