रतलाम की घटना से शहर में हाई अलर्ट
रतलाम में हुए गोलीकांड के बाद जिले में हाईअलर्ट जारी कर दिया है। संवेदनशील क्षेत्रों में पुलिस बल तैनात किया गया है। एसपी ने पुलिस अधिकारी जवानों की छुटिटयां निरस्त कर दी हैं।
एसपी मनोहरसिंह वर्मा ने रतलाम की घटना के बाद जिले में सतर्कता बढ़ाने के निर्देश दिए हैं। सभी थाना प्रभारियों को संवेदनशील क्षेत्रों में बल की तैनाती भ्रमण के निर्देश दिए। गरबास्थलों की सुरक्षा बढ़ा दी गई है।
शहरमें बनाए चैकिंग पाइंट
शहरमें प्रवेश के पूर्व पशुपतिनाथ मंदिर चौराहे, श्रीकोल्ड चौराहा, वायडीनगर थाने के सामने, भूनियाखेड़ी, संजीत रोड प्रतापगढ़ पर चैंकिग पाइंट बनाए हैँ।
यह किए इंतजाम
{संवेदनशील क्षेत्र गणपतिचौक, खानपुरा, मंडीगेट, भारतमाता चौराहा, संजीत रोड़ क्षेत्र में बल तैनात कर दिया।
{ धार्मिक स्थलों पर विशेष सुरक्षा, होटल, लाज धर्मशालों की सर्चिंग।
{ बस स्टैंड रेलवे स्टेशन पर विशेष नजर रखी जा रही है।
{ कंट्रोल रूम पर दो कम्पैक्ट प्लाटून हर मूवमेंट के लिए तैनात की गई है।
मंडीगेट क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लेते सीएसपी, टीआई तहसीलदार। फोटो भास्कर